
एंटरटेनमेंट डेस्क, diljit dosanjh panjab 95 movie worldwide release cbfc controversy । दिलजीत दोसांझ पिछले कुछ वक्त से दिल इम्यूनिटी टूर की वजह से चर्चाओं में थे। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की थी, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्म बनाए गए थे। अब ये पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड एक्टर अपनी विवादित मूवी की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है।
दरअसल उनके लीड रोल वाली मूवी पंजाब 95 पर सेंसर बोर्ड और मेकर के बीच ठनी हुई है। CBFC ने भी इस मूवी में कई जगह कट्स लगा दिए हैं। वहीं फिल्म प्रोड्यसर डायरेक्टर इन सीन को हटाने के लिए तैयार नहीं हैं। इस बीच नई खबर आ रही है कि दिलजीत दोसांझ ने अपनी टीम के साथ इस मूवी को भारत छोड़ वर्ल्ड वाइड रिलीज का फैसला लिया है। इसके ट्रेलर में ये जानकारी भी शेयर की जा रही है।
पंजाब के फेमस सिंगर दिलजीत दोसांझ की पिछली रिलीज अमर सिंह चमकीला क्रिटिक्स को खासी पसंद आई थी। वहीं वे अब पंजाब के फेमस एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालरा पर फिल्म बना रहे हैं। उनकी इस बायोपिक के कई सीन पर CBFC ने आपत्ति उठाई है। वहीं फिल्म मेकर ने इसका ट्रेलर रिलीज करते हुए ये जानकारी शेयर की है कि अब इसे भारत में नहीं लेकिन वर्ल्ड वाइड रिलीज किया जाएगा। दिलजीत ने पूरी दुनिया में बिना कट के फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी है। भारत के अलावी मूवी को थिएटर में 7 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। वहीं सिंगर इस मूवी के प्रचार के लिए कनाडा, यूके के विजिट का प्लान कर सकते हैं। हालांकि ये केवल कयास है। जहां तक भारत में फिल्म की रिलीज की बात है तो इसके बारे में बाद में फैसला लिया जाएगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।