
बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल उनके पिता रॉनी मोरिया का निधन हो गया है। इसका खुलासा डिनो ने सोशल मीडिया के जरिए किया है। उन्होंने अपने पिता की अनसीन फोटोज शेयर कर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। साथ ही उन्होंने बताया है कि वो उन्हें कितना याद कर रहे हैं।
डिनो ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की कई पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हर दिन जीवन को पूरी तरह जियो, हर दिन हंसो, जो भी करो उसमें जोश रखो, एक्सरसाइज करो, नेचर में समय बिताओ, धूप का आनंद लो, अच्छा खाना खाओ, पहाड़ पर चढ़ो, समुद्र में तैरो, जंगल में ट्रेकिंग करो, मेहनत करो, अच्छे बनो, दयालु बनो, प्यार करो और ये सब अपनी शर्तों पर करो!! यह लिस्ट ऐसे ही चलती रहेगी। मेरे लिए एक व्यक्ति, जो इन सभी गुणों का प्रतीक है- मेरे गुरु, मेरे हीरो, मेरे पिता, डेड!! जीवन के सबक सिखाने के लिए धन्यवाद पापा। हम सभी आपको बहुत मिस करेंगे। मुझे पूरा यकीन है कि आपने कहीं न कहीं पार्टी शुरू कर दी होगी और आपके आस-पास बहुत सारे लोग नाच रहे होंगे और खूब हंस रहे होंगे!! जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, खुश रहिए। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।’
ये भी पढ़ें..
Oscar 2026: ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई Homebound, करण जौहर ने ऐसे जताई खुशी
डिनो मोरिया के पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद, बिपाशा बसु, मलाइका अरोड़ा, संध्या मृदुल, चंकी पांडे, शिबानी दांडेकर अख्तर, विशाल ददलानी, अमृता अरोड़ा और बख्तियार ईरानी सहित कई सेलेब्स ने उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें इस घड़ी में मजबूत रहने के लिए कहा। आपको बता दें डिनो के पिता रॉनी मोरिया इटालियन थे। डिनो ने भारत आने से पहले अपनी लाइफ के पहले 11 साल इटली में बिताए थे।
ये भी पढे़ें..
Dhurandhar Worldwide Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 600 CR पार, बस अब 2 फिल्मों को पछाड़ना बाकी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।