
एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा की मानें तो जब वे फिल्मों में आई थीं, तब एक डायरेक्टर के कमेंट ने उन्हें बुरी तरह परेशान कर दिया था। उन्होंने एक बातचीत के दौरान यह खुलासा किया है। प्रियंका की मानें तो उस वक्त वे 19 साल की थीं और अपनी एक फिल्म की तैयारी कर रही थीं। प्रियंका फ़ोर्ब्स पावर विमेंस समिट में बात का रही थीं। इसी दौरान उन्होंने ना केवल अपनी जिंदगी का यह बुरा अनुभव शेयर किया, बल्कि यह भी बताया कि उन पर इसका असर क्या पड़ा था।
डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म SSMB29 को लेकर चर्चा में बनी हुईं प्रियंका चोपड़ा ने बताया, "मैं डायरेक्टर से बात कर रही थी। मैंने कहा कि 'क्या आप मेरे स्टाइलिस्ट से बात कर उसे यह बता सकते हैं कि आप किस तरह के कपड़े और बाकी चीजें चाहिए।' मैं ठीक उनके बगल में ही खड़ी हुई थी।" प्रियंका चोपड़ा ने इसके आगे डायरेक्टर के कमेंट को याद किया और कहा, "उसने फोन उठाया और बोला, 'सुनों, लोग फिल्म में उसकी पैंटी देखने आने वाले हैं। इसलिए यह (कपड़े) इतने शॉर्ट होना चाहिए कि मैं उसकी पैंटी देख सकूं। क्या तुम जानते हो कि जो लोग सामने बैठे हैं, वो कौन हैं? उन्हें उसकी पैंटी दिखनी चाहिए।' उसने यह चार बार कहा और यह हिंदी में अच्छा भी नहीं लगता। यह घटिया लगता है।"
यह भी पढ़ें : SS Ramamouli की नई फिल्म का ऐलान! प्रियंका चोपड़ा होंगी लीड हीरोइन?
प्रियंका ने आगे बताया कि इस इंसिडेंट ने उन्हें अंदर तक हिलाकर रख दिया था। वे कहती हैं, "मैं उस रात घर गई और मां से कहा, 'मॉम, मैं उसका चेहरा भी नहीं देख सकती। मेरे बारे में वह ऐसा सोचता है। अगर मैं इतनी ही छोटी हूं तो आगे बढ़ने की कोई गुंजाइश नहीं है।' और फिर मैंने वह फिल्म छोड़ दी। मैंने कहा- माफ़ कीजिए, मैं काम नहीं कर सकती।' मैंने आज तक उसके साथ काम नहीं किया।" प्रियंका ने आगे कहा, "मैं जो बनना चाहती हूं, वह मेरी पसंद होगा। मुझे क्या पहनना है, वह मेरी पसंद का होगा। परसेप्शन वास्तविकता है और मेरा परसेप्शन ही मेरी पहचान है।"
यह भी पढ़ें : देश की सबसे महंगी हीरोइन, जिसके आगे दीपिका पादुकोण की फीस भी आधी!
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था और 2002 में उन्होंने पहली फिल्म 'Thamizan' तमिल में की थी। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 'द हीरो : लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाय' 2003 में आई थी। हालांकि, इसमें उनका सपोर्टिंग रोल था। बतौर लीड एक्ट्रेस वे पहली बार 2003 में ही रिलीज हुई 'अंदाज़' में दिखाई दी थीं। प्रियंका ने बाद में 'ऐतराज़', 'बरसात', 'कृष' और 'दोस्ताना' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।