
Disha Patani Spotted: शुक्रवार को दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर हुई गोलीबारी हुई थी। इस घटना ने दिशा के फैन्स को बेचैन कर दिया था। लेकिन अगले ही दिन एक्ट्रेस ने घटना के बाद अपना पहला पब्लिक अपीयरेंस दिया तो लोग उन्हें देखते रह गए। ज्यादातर लोग उनके लुक की तारीफ़ कर रहे हैं तो कई ऐसे भी हैं, जो फायरिंग की घटना की याद दिलाकर उनके मजे ले रहे हैं और उन्हें उनके पहनावे के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। दरअसल, दिशा न्यूयॉर्क में केल्विन क्लेन कलेक्शन स्प्रिंग 2026 इवेंट में शामिल हुई थीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आया है।
दिशा पाटनी और केल्विन क्लेन ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर साझा पोस्ट की है। इसमें उन्होंने सिर्फ इवेंट का नाम मेंशन किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा ने बैकलेस ब्लैक ड्रेस और हाई हील पहनी हुई है। उन्होंने खुले बाल रखे हैं और वे हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वे सड़क पर वॉक करते हुए वहां मौजूद मीडिया को पोज दे रही है। उनके चेहरे की मुस्कराहट इस बात का अंदाजा भी नहीं लगने दे रही है कि एक दिन पहले ही उनके घर पर किसी ने फायरिंग की है।
इसे भी पढ़ें : 'कहीं दोनों ले#&यन तो नहीं?' दिशा पाटनी-मौनी रॉय की ये 14 PHOTO देख लोग कर रहे सवाल?
दिशा पाटनी का लेटेस्ट वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने रेड हार्ट की इमोजी शेयर करते हुए लिखा, "माय बेबी।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "इवेंट में आपने आग लगा दी।" एक यूजर ने लिखा, "दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला।" हालांकि, कई अन्य यूजर ने उनके घर हुई गोलीबारी की याद दिलाई, जिसकी जिम्मेदारी कथिततौर पर गोल्डी बरार ने ली है। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "गोल्डी बरार के आदमी आते ही होंगे सामान लेकर।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "आंटी प्लीज सावधान रहिए...आपके घर पर अटैक हुआ है।" एक यूजर ने पूछा, "गोल्डी बरार को जानती हो क्या?" एक यूजर ने लिखा, "गोल्डी बरार के 99 मिस्ड कॉल।" एक यूजर ने धमकाते हुए लिखा, "बहुत जल्दी एनकाउंटर होगा तेरा...जय श्री राम।"
बता दें कि शुकवार तड़के लगभग 3:30 बजे दिशा पाटनी के बरेली में सिविल लाइन्स स्थित घर के बाहर 8-10 राउंड फायरिंग हुई थी। इस घर में में दिशा के पिता रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर जगदीश पाटनी, मां पद्मा पाटनी और बहन रिटायर्ड मेजर खुशबु पाटनी रहते हैं। कहा जा रहा है कि गैंगस्टर गोल्डी बरार ने घटना की जिम्मेदारी ली है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दिशा पाटनी पिछली बार तमिल फिल्म 'कंगुवा' में दिखी थीं। उनकी आने वाली फिल्मों में बॉलीवुड की 'वेलकम टू दि जंगल' और हॉलीवुड की Holiguards Saga — The Portal of Force शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।