
एंटरटेनमेंट डेस्क. नए साल 2025 (New Year 2025) का जश्न पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया गया। आम से लेकर खास तक ने नए साल स्वागत अपने-अपने स्टाइल में किया। बॉलीवुड सेलेब्स भी नए साल का जश्न माने में पीछे नहीं रहे। कईयों ने अपनी फैमिली तो कुछ ने अपने दोस्त के साथ नए साल का स्वागत किया। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) भी जश्न मनाने में पीछे नहीं रही। मौनी ने अपनी बेस्टी दिशा पाटनी और अन्य दोस्तों के साथ नए साल की रात जमकर मस्ती की। मौनी के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे नशे में धूत न्यू ईयर 2025 की पार्टी से बाहर आती नजर आ रही है। एक वीडियो में तो लड़खड़ाकर गिरती भी दिख रही हैं। उनके वीडियो पर लोग जनकर भड़ास निकाल रहे हैं।
न्यू ईयर की पार्टी से बाहर आते मौनी रॉय के कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें वे नशे में धूत दिख रही है। उन्हें उनके पति सूरज नांबियार संभालते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में मौनी लड़खड़ाकर गिरती भी दिख रही हैं। इस वीडियो को देख लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- इतनी क्यों पी ली, संभल नहीं पा रही। एक अन्य ने लिखा- मैडम जरा संभलकर पिया करो। एक ने सलाह देते हुए लिखा- इतनी पियो कि चला जा सके। एक ने भड़ास निकालते हुए लिखा- क्यों पीती हो इतनी। एक बोला- ज्यादा ही नशा कर लिया है दीदी ने। एक अन्य ने लिखा- चला भी नहीं जा रहा, क्या साल के पहले दिन इतना नशा करने की जरूरत हैं। एक बोला- कुछ ज्यादा ही हो गई आज। इसी तरह अन्य ने भी भड़ास निकाली।
मौनी रॉय ने वैसे तो अभिषेक बच्चन की फिल्म रन में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें टीवी पर काम करने का मौका मिला। उन्होंने एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से एक्टिंग करियर शुरू किया। इस सीरियल में मौनी, तुलसी वीरानी यानी स्मृति ईरानी की बेटी बनी थी। इसके बाद मौनी को नागिन सीरियल में काम करने का मौका मिला। इस शो से वे घर-घर में फेमस हो गईं। टीवी के साथ मौनी को फिल्मों में काम करने का मौका मिला। वे तुम बिन 2, गोल्ड, केजीएफ 1, मेड इन इंडिया, ब्रह्मास्त्र, वेदा जैसी फिल्मों में नजर आईं।
ये भी पढ़ें...
43 साल पुरानी फिल्म का वो मॉर्डन वर्जन, जो 100 हफ्ते सिनेमाघरों में टिकीं रही
वो मूवी, जिसने पलटा कियारा आडवाणी का गेम, FLOP से बनी बॉक्स ऑफिस क्वीन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।