Published : Feb 21, 2023, 07:01 AM ISTUpdated : Feb 21, 2023, 09:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. इमरान हाशमी इन दिनों अक्षय कुमार के साथ वाली फिल्म सेल्फी को लेकर चर्चा में हैं, जो 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वैसे, बात इमरान करियर की करें तो उन्होंने ने 20 साल में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी है। पढ़ें नीचे..
इमरान हाशमी ने अपने करियर की शुरुआत 20 साल पहले यानी 2003 में की थी। उन्होंने करीब 42 फिल्मों में काम किया और इसमें आधी से ज्यादा फिल्में फ्लॉप रही। उनकी डेब्यू फिल्म फिल्म फुटपाथ बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म ने महज 4.15 करोड़ का बिजनेस किया था।
210
2004-05 में इमरान हाशमी ने मर्डर, तुमसा नहीं देखा, जहर, आशिक बनाया आपने, चॉकलेट और कलयुग जैसी फिल्मों में काम किया। इनमें से कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही। वहीं, कुछ फ्लॉप साबित हुई।
310
2006 में उन्होंने जवानी दीवानी, अक्सर, गैंगस्टर, द किलर और दिल दिया है जैसी फिल्मों में काम किया। इनमें से अक्सर और गैंगस्टर सेमी हिट रही, वहीं, जवानी दीवानी (4.72 करोड़) , द किलर (4..65 करोड़) और दिल दिया है (2.31 करोड़) फ्लॉप रही।
410
2007 में इमरान हाशमी ने द ट्रेन, गुड ब्वॉय बैड ब्वॉय, आवारापन जैसी फिल्मों में काम किया। तीनों ही फिल्मों ने क्रमश 5.11 करोड़, 7.25 करोड़ और 7.76 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही।
510
2008 से 09 के बीच उनकी जन्नत, राज और तुम मिले जैसी फिल्म आई। जन्नत-राज हिट रही लेकिन तुम मिले सुपरफ्लॉप साबित हुई जिसने 9.28 करोड़ का बिजनेस किया। 2010 में आई उनकी 2 फिल्में वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई एवरेज रही, लेकिन क्रूक सुपरफ्लॉप साबित हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 12.40 करोड़ का बिजनेस किया।
610
2011-12 के बीच की बात करें तो इस दौरान उन्होंने मर्डर 2, द डर्टी पिक्चर, जन्नत 2, संघाई, राज 3, रश जैसी फिल्मों में काम किया। ये साल उनके ठीक रही, उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही।
710
2013-14 में उन्होंने फ्लॉप फिल्मों की झड़ी लगाई। इस दौरान उनकी एक थी डायन (25.8 करोड़), घनचक्कर (34 करोड़), राजा नटवरलाल 26.83 करोड़), उंगली जै19.47 करोड़) जैसी फिल्मों आई। ये सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई।
810
2015-16 भी इमरान हाशमी के लिए सुपरफ्लॉप साबित हुआ। उनकी फिल्में मिस्टर एक्स (24.79 करोड़) हमारी अधूरी कहानी (34.43 करोड़) अजहर (33.03 करोड़) और राज रोबोट (30.29 करोड़) बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।
910
2017-19 भी उनके लिए खास नहीं रहा। इस दौरान आई फिल्म बादशाहो (78.1 करोड़) एवरेज रही। वहीं, चिट इंडिया (8.66 करोड़) और द बॉडी (3.47 करोड़) डिजास्टर रही।
1010
2021 में इमरान हाशमी की 2 फिल्में रिलीज हुई मुंबई सागा (22.29 करोड़) और चेहरे (7.50 करोड़) और दोनों ही फ्लॉप रही। अब उनकी फिल्म सेल्फी रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे, जो इसी साल नवंबर में रिलीज होगी।