Salman Khan को आखिर "Bhai" क्यों नहीं कहते Tiger 3 के विलेन, Emraan Hashmi ने बताई बड़ी वजह

Published : Nov 26, 2023, 10:47 AM IST
Emraan Hashmi

सार

टाइगर 3 में आतिश रहमान के दमदार किरदार के लिए इमरान हाशमी ( Emraan Hashmi ) ने तारीफें बटोरी हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि वे सलमान खान को आखिर भाई क्यों नहीं कहते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क : टाइगर 3 ( Tiger 3) में आतिश रहमान ( Aatish Rehman ) के दमदार किरदार के लिए इमरान हाशमी ( Emraan Hashmi ) को काफी तारीफें मिल रही है। सलमान खान के साथ इमरान की ऑफ-स्क्रीन इक्वेशन ने भी सुर्खियां बटोरीं। इमरान हाशमी ने हाल ही में खुलासा किया कि वह सलमान खान को "Bhai" नहीं कहते हैं। इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग उन्हें रिस्पेक्ट से भाई बुलाते हैं।

इमरान हाशमी ने सलमान को बताई भाई ना बोलने की वजह

इमरान ने कनेक्ट एफएम कनाडा से बात करते हुए कहा, "मैं भले ही सलमान को भाई न कहूं लेकिन मैं उन्हें भाई मानता हूं। मैं उन्हें दोस्त मानता हूं। मुझे इसके बारे में इधर-उधर भटकने और इस पर एक लेबल लगाने की जरूरत नहीं है क्योंकि दूसरे लोग उन्हें भाई कहते हैं तो मैं भी ऐसा करूं, मैं इसे जरुरी नहीं समझता हूं।

उन्होंने आगे कहा, "केवल स्पेशल वर्ड बोलने से रिस्पेक्ट नहीं होता है, ये व्यवहार में आना चाहिए । मैं एक्चुअली में इस पर भरोसा करता हूं । यही मेरे परिवार से मिले संस्कार है । मैं हर किसी की रिस्पेक्ट करता हूं। मैं किसी भी तरह से, फिल्म सेट पर लोगों में डिफरेंस नहीं करता हूं। मैं सभी को एक्युली रिस्पेक्ट करता हूं। मेरी ग्राउंड लेवल पर यही समझ है।

इमरान हाशमी को किस करते दिखे सलमान खान

टाइगर 3 मीट एंड ग्रीट इवेंट में इमरान हाशमी ( Emraan Hashmi ) और सलमान खान ( Salman Khan ) का "किसिंग सीन" ( kissing scene ) वीडियो वायरल हो चुका है । वीडियो में सलमान से टाइगर-जोया के ऑन-स्क्रीन मैजिक के बारे में पूछा जाता है। इस पर सलमान कहते हैं, "कैटरीना है तो थोड़ा रोमांस तो बनता ही है।" वहीं यदि इमरान ने आतिश का किरदार नहीं निभाया होता, तो मैं आपको गारंटी दे सकता हूं कि वो ये जरुर करते । जैसे ही सलमान अपनी बात पूरी करते हैं, वह इमरान का चेहरा पकड़कर किसिंग सीन करते हैं। इसके बाद सलमान कहते हैं, "हालांकि इसकी मेरी आदत नहीं रही, पर ऐसा लग रहा है, इनकी ( इमरान हाशमी) आदत छूटती जा रही है।"

टाइगर का कलेक्शन में दर्ज की गई गिरावट

सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाइगर 3 पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसमें शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का कैमियो दर्शकों को खासा पसंद आया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 से क्या है राहुल गांधी का कनेक्शन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक