
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और अक्षय कुमार को हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हुए नजर आए। इस एक्स कपल को एक लंबे अरसे के बाद देखकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। आपको बता दें रवीना टंडन और अक्षय कुमार 90 के दशक में सीरियस रिलेशनशिप में थे। कहा जाता है कि दोनों ने ब्रेकअप के बाद लंबे समय तक एक-दूसरे से बातचीत नहीं की थी।
रवीना ने दिया अक्षय कुमार को अवॉर्ड
खास बात ये है कि इस अवॉर्ड शो में अक्षय कुमार को 'स्टाइल हॉल ऑफ फेम' के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं इस अवार्ड को खुद रवीना टंडन ने अपने हाथों से अपने एक्स बॉयफ्रेंड अक्षय कुमार को दिया। इसके साथ ही रवीना ने अक्षय की खूब तारीफ भी की। इसके बाद दोनों इवेंट में एक-दूसरे से बातचीत करते हुए भी नजर आए।
सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
अब दोनों को यूं साथ देख लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक फैन ने लिखा, 'दोनों को साथ देखकर बहुत अच्छा लगा।', दूसरे ने लिखा, 'ये अब तक की सबसे हॉट जोड़ी है।' वहीं कुछ लोग मजाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि अक्षय आपकी शिकायत ट्विंकल से करनी पड़ेगी।
रवीना-अक्षय ने की थी सगाई
रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी को एक समय पर खूब पसंद किया जाता था। दोनों 1994 में आई फिल्म 'मोहरा' में पहली बार साथ नजर आए थे। इस फिल्म के बाद ही दोनों की सगाई की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि किसी कारण ये सगाई टूट गई और दोनों के रास्ते अलग हो गए। फिर 2001 में अक्षय ने राजेश खन्ना की बेटी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली। वहीं रवीना ने 2004 में बिजनेसमैन अनिल थडानी के साथ सात फेरे लिए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।