
मुंबई। शाहरुख खान की मोस्टअवेटेड फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। बता दें कि इस मूवी के जरिए शाहरुख खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं। इससे पहले शाहरुख 2018 में आई मूवी 'जीरो' में दिखे थे, जो बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। बता दें कि शाहरुख इन दिनों अपनी फिल्म पठान के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच, शाहरुख ने अपने फैंस के लिए ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा, जिसमें लोगों ने उनसे मजेदार सवाल किए।
यूजर के सवाल का शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब :
#AskSRK सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख से कहा कि उसके पास गर्लफ्रेंड नहीं है, तो ऐसे में वो 'पठान' देखने कैसे और किसके साथ जाएं? इसपर शाहरुख ने जवाब देते हुए लिखा- फिल्म अभी देख ले, गर्लफ्रेंड बनाने के लिए तो पूरी जिंदगी बाकी है। इसके अलावा एक फैन ने शाहरुख से उनके एब्स के बारे में भी सवाल किया। इस पर किंग खान ने उसे जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने इसे बनाने में कितनी मेहनत की है। शाहरुख ने एक फोटो शेयर करते हुए कहा कि ये ऐब्स सबूत हैं मेरे काम और मेहनत का।
यूजर ने मांगा पठान का रिव्यू, शाहरुख ने दिया ये जवाब
वहीं, शाहरुख खान से एक यूजर ने उनकी फिल्म 'पठान' का रिव्यू मांगते हुए पूछा कि यह फिल्म कैसी है? इस पर शाहरुख ने कहा- हम क्रिएटर्स हैं, क्रिटिक्स नहीं। दोनों ही अलग-अलग काम हैं। फिल्म बनाने में कितनी खुशी हुई इसका कोई हिसाब नहीं है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कैसी होगी। बता दें कि इससे पहले भी शाहरुख ने फैंस के सवालों के जवाब दिए थे। तब एक फैन ने उनसे उनकी पहली गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा था- जिस पर शाहरुख ने पत्नी गौरी को अपनी फर्स्ट गर्लफ्रेंड बताया था।
पहले ही विवादों में आ चुकी पठान :
बता दें कि फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले ही काफी बज बना चुकी है। इसकी एक वजह फिल्म का गाना 'बेशरम रंग' भी है, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ है। इस गाने में दीपिका ऑरेंज कलर की बिकनी में डांस करती हुई नजर आई थीं। कई हिंदू संगठनों का आरोप है कि इसमें अश्लीलता के साथ ही भगवा रंग को बेशरम बताया गया है। बाद में सोशल मीडिया पर फिल्म का बायकॉट करने को लेकर भी काफी चर्चा है।
ये भी देखें :
8 PHOTOS में देखें भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला का 'बेशरम रंग', एक बोला- अब क्या जान लेकर ही मानोगी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।