Published : Jul 21, 2025, 12:45 PM ISTUpdated : Jul 21, 2025, 02:10 PM IST
2025 Fastest 100 Crore Bollywood Films: साल 2025 में सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में अहान पांडे की फिल्म सैयारा भी शामिल हो गई है। फिल्म ने महज 3 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। जानते हैं अन्य फिल्मों के बारे में...
2025 में बॉलीवुड की कुल 6 फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने सबसे तेज 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारी। अब इस लिस्ट में हालिया रिलीज फिल्म सैयारा भी शामिल हो गई है। 18 जुलाई को रिलीज हुई सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है।
28
1. बता दें कि 2025 में विक्की कौशल की फिल्म छावा ऐसी फिल्म है, जिसने सबसे तेज 100 करोड़ कमाए थे। फिल्म ने 3 दिन में ये आंकड़ा पूरा कर लिया था। मूवी 14 फरवरी को रिलीज हुई थी।
38
2. डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म सैयारा से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म ने सबसे तेज 100 करोड़ कमाने के मामले में विक्की कौशल की छावा को टक्कर दी। सैयारा ने भी महज 3 दिन में 100 करोड़ कमाए हैं।
3. अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 भी सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में है। मूवी ने 4 दिन में 100 करोड़ का बिजनेस किया था। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जो 6 जून को रिलीज हुई थी।
58
4. अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स भी इस लिस्ट में शामिल है। 24 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने 8 दिन में 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।
68
5. सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में अजय देवगन-रितेश देशमुख की मूवी रेड 2 भी है। फिल्म ने 9 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। बता दें कि फिल्म 1 मई को रिलीज हुई थी।
78
6. आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर भी सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों में से एक है। मूवी ने 9 दिन में ये आंकड़ा छू लिया था। फिल्म 20 जून को रिलीज हुई थी।
88
7. इस लिस्ट में सलमान खान की फ्लॉप फिल्म सिकंदर भी है। सिकंदर ने 10 दिन में 100 करोड़ का कलेक्शन किया था। बता दें कि फिल्म 30 मार्च को रिलीज हुई थी।