Filmfare Awards 2025: कौन होस्ट और कौन परफॉर्मर, कहां होगा अवॉर्ड फंक्शन- पढ़ें डिटेल

Published : Oct 06, 2025, 08:29 AM IST
filmfare awards 2025 full details

सार

बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। बता दें कि 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन इस बार भी धूमधाम से किया जाएगा। ये आयोजन 11 और 12 अक्टूबर को पहली बार गुजरात में होने जा रहा है। पढ़ें पूरी डिटेल… 

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 को लेकर बॉलीवुड स्टार्स के साथ फैन्स में क्रेज देखा जा रहा है। फैन्स जानने के लिए उत्सुक है कि इस बार बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस की ट्रॉफी किसके हाथ होगी। बता दें कि इस साल ये सेलिब्रेशन और भी खास होने वाला है क्योंकि गुजरात पर्यटन के साथ 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 का आयोजन पहली बार गुजरात में किया जाएगा। ये कार्यक्रम 11 अक्टूबर को अहमदाबाद के ईकेए एरिना में आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में बॉलीवुड स्टार्स मौजूद होंगे और अपनी परफॉर्मेंस से शाम को और रंगीन बनाएंगे।

17 साल बाद फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को होस्ट करेंगे शाहरुख खान

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान करीब 17 साल बाद एक बार फिर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को होस्ट करते नजर आएंगे। शाहरुख इस रात को यादगार बनाने के लिए तैयार हैं। उनके साथ फिल्ममेकर करन जौहर और कॉमेडियन मनीष पॉल भी शो को होस्ट करेंगे। बता दें कि अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, कृति सेनन, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी की शानदार प्रस्तुतियों से शाम रोशन होगी। अनन्या और सिद्धांत अपनी पहली फिल्मफेयर प्रस्तुति देंगे। वहीं, बॉलीवुड के कुछ टॉप स्टार्स अपनी सरप्राइज परफॉर्मेंस देकर इस जश्न को और यादगार बनाएंगे। हाल ही में राजकुमार राव और तमन्ना भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने फिल्मफेयर से जुड़े अनुभव शेयर किए थे। तमन्ना ने बताया था कि शाहरुख के सामने "छम्मक छल्लो.." गाने पर परफॉर्म करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

ये भी पढ़ें... विनोद खन्ना की वो 8 धमाकेदार फिल्में जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता, इन OTT पर लें मजा

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 के नॉमिनेशन्स

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 के नॉमिनेशन्स की लिस्ट पहले ही आउट हो चुकी है। इस बार बेस्ट फिल्म कैटेगिरी में आर्टिकल 370, भूल भुलैया 3, किल, लापता लेडीज और स्त्री 2 हैं। वहीं, बेस्ट एक्टर लीडिंग कैटेगिरी में अभिषेक बच्चन (आई वॉन्ट टू टॉक), अजय देवगन (मैदान), अक्षय कुमार (सरफिरा), ऋतिक रोशन (फाइटर), कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन), राजकुमार राव (स्त्री 2) के नाम शामिल हैं। बेस्ट एक्ट्रेस लीडिंग रोल कैटेगिरी में आलिया भट्ट (जिगरा), करीना कपूर खान (क्रू), कृति सेनन (तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया), श्रद्धा कपूर (स्त्री 2), तब्बू (क्रू), यामी गौतम (आर्टिकल 370) के नाम हैं। बेस्ट डायरेक्टर कैटेगिरी में आदित्य सुहास जंभाले (आर्टिकल 370), अमर कौशिक (स्त्री 2), अनीस बज्मी (भूल भुलैया 3), किरण राव (लापता लेडीज), निखिल नागेश भट्ट (किल) के नाम शामिल हैं। इसी तरह अन्य कैटैगिरी में भी नॉमिनेशन्स हुए हैं। अब किस-किस को अवॉर्ड्स मिलते हैं, ये 11 अक्टूबर को ही पता चलेगा। 

ये भी पढ़ें... मीका सिंह का रिजेक्ट कर Salman नेअपनी आवाज में फाइनल किया ये गाना, फिर भतीजे ने दिखाया आइना

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर