
Salman had rejected Mika's voice. मीका सिंह ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए कई सुपरहिट गानों में अपनी आवाज दी है। सलमान खान के लिए तो उन्होंने कई गानों के लिए प्ले बैक सिंगिंग की है। हालांकि भाईजान के लिेए उनकी आवाज का सिलेक्शन कोई आसान काम नहीं था। मीका सिंह ने एक बार खुद बताया कि करियर के शुरुआती दौर में सलमान से मिलना उनके लिए बहुत बुरा एक्सपीरिएंस था। दरअसल जब सलमान ने उनकी आवाज सुनी तो पहली बार में ही रिजेक्ट कर दिया था।
ये भी पढ़ें-
Aneet Padda बचपन से इस एक्ट्रेस से सीख रही एक्टिंग? सैयारा की रिलीज के बाद आया फोन
मीका के मुताबिक वह सलमान खान के सामने अपने गाने पेश कर रहे थे। इस दौरान भाईजान उनके गाने कम सुनते थे, लेकिन अपने गाने जरुर पेश करते थे। मीका ने बताए मुताबिक, उनकी दिली तमन्ना थी कि वे एक से कम बार तो सलमान खान के लिए प्लेबैक करें। शुरूआत में भाईजान मेरे गानों को सिरे से नकारते रहे। मीका ने बताया कि एक बार, जब उन्होंने सलमान के लिए किक फिल्म का सॉन्ग 'जुम्मे की रात' रिकॉर्ड किया। उस समय उन्हें मेरी आवाज पसंद नहीं आई थी। इसके बाद तो उन्होंने अपनी आवाज़ में ये गाना रिकॉर्ड करा दिया था।
ये भी पढ़ें-'
OG' box office day 11: पवन कल्याण की मूवी ने 200 CR+ कमाए, 11 वे दिन कूटे इतने करोड़
मीका ने एक इंटरव्यू में आगे बताया कि जुमे की रात गाना अब उनकी और सलमान की आवाज में रिकॉर्ड हो चुका था। भाईजान को मेरी आवाज में गाना पसंद नहीं आ रहा था तो उन्होंने फिल्म में अपना वाला वर्जन इस्तेमाल करने का फरमान सुना दिया । हालांकि उनके भतीजे ने तो साफ-साफ दो टूक कह दिया की आपकी आवाज तो एकदम साधारण औऱ सपाट है। गाना तो मीका सिंह की आवाज वाला ही अच्छा है। इसके बाद मेरी आवाज वाला गाना फिल्म में रखा गया। मीका ने बताया कि वे जब भी गाते हैं तो दिल से गाते हैं। इसी वजह से वे गाने चार्ट बस्टर में टॉप पर पहुंज गए।
मीका सिंह ने सलमान खान के लिए कई हिट गाने गाए हैं। सुल्तान का "440 वोल्ट", "जुम्मे की रात" जैसे ब्लाकबस्टर गाने सलमान के लिए गाए है। वे पार्टी नंबर के लिए जाने जाते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।