
एंटरटेनमेंट डेस्क. भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) का निधन हो गया है। वे 92 साल के थे। बता दें कि उनका निधन 26 दिसंबर को नई दिल्ली के एम्स में हुआ। उनके निधन पर राजनेताओं के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शोक जताया। सनी दओल से लेकर माधुरी दीक्षित तक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि दी। सभी का कहना है कि देश के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। सनी देओल ने पोस्ट शेयर कर लिखा- डॉ.मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह एक दूरदर्शी नेता थे। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश शोक में है। बॉलीवुड सेलेब्स को उनके जाने का गहर दुख है। संजय दत्त ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा- डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर मैं बहुत दुखी हूं। उनके योगदान को भारत कभी नहीं भूल पाएगा। मनोज बायपेजी ने ट्वीट कर लिखा- हमारे पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से दुखी हूं। देश के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। माधुरी दीक्षित ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर डॉ.सिंह का फोटो शेयर कर शोक जताया। उन्होंने लिखा- डॉ.मनमोहन सिंह की राष्ट्र के प्रति सेवा उनकी सच्ची बुद्धिमत्ता को दर्शाती है। उनका नेतृत्व हमेशा याद रहेगा। वे एक अद्भुत नेता और शानदार इंसान थे।
डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर रितेश देशमुख ने पोस्ट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- आज हमने भारत के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्रियों में से एक को खो दिया है। उन्होंने भारत के आर्थिक विकास को गति दी। हम उनकी विरासत के ऋणी रहेंगे। शुक्रिया श्री मनमोहन सिंह जी। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- भारत ने आज अपने सबसे बेहतरीन नेताओं में से एक को खो दिया है। वे अपने पीछे प्रगति और आशा की विरासत छोड़ गए हैं। उनकी दूरदर्शिता ने हमारे देश को बदल दिया। आपके योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा। इसी तरह भोजपुरी स्टार्स रवि किशन और खेसारी लाल यादव ने भी डॉ. सिंह के निधन पर शोक जताया।
ये भी पढ़ें...
मनमोहन सिंह बन पर्दे पर छाया था यह हीरो, लुक से आवाज़ तक सब था हूबहू!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।