Teachers Day 2023: शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक, जानिए कौन हैं सेलेब्स के रियल लाइफ टीचर्स

Published : Sep 05, 2023, 03:25 PM IST

देशभर में 5 सितंबर को टीचर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। एक्टर्स हों या फैंस जिंदगी में हर इंसान का कोई न कोई गुरु होता है। ऐसे में इस खास मौके पर जानते हैं बॉलीवुड सेलेब्स किसे अपना गुरु मानते हैं।

PREV
16
अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने पिता हरिवंश राय बच्चन को अपना गुरु मानते हैं। यहां तक कि वो हर गुरु पूर्णिमा में उन्हें विश भी करते हैं।

26
हेमा मालिनी

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की गुरु इंदिरा देवी थीं। वो अक्सर हेमा को जो सलाह देती थीं, वहीं हेमा करती थीं। यहां तक कि हेमा अक्सर अपनी सफलता के पीछे का कारण गुरु मां को ही बताती थीं।

36
शाहरुख खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन शाहरुख जितने अच्छे एक्टर हैं वो उतने ही अच्छे स्टूडेंट भी रहे हैं। शाहरुख ने एनएसडी से थिएटर करना शुरू किया और वहां पर उन्हें एक्टिंग स्किल्स बैरी जॉन सिखाते थे। शाहरुख उन्हें बहुत मानते थे।

46
माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित ने अपने डांस से फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने इस बेहतरीन डांस को बिरजू महाराज से सीखा है। हालांकि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन माधुरी हमेशा उन्हें याद करती रहती हैं।

56
फराह खान

बॉलीवुड की पॉपुलर कोरियोग्राफर फराह खान, डांस के लेजेंड्री सुपरस्टार माइकल जैक्सन को अपना गुरु मानती हैं। फराह अक्सर उनका जिक्र करती रहती हैं।

66
टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ भी जबरदस्त डांस करते हैं। टाइगर अक्सर अपनी सफलता का श्रेय ऋतिक रोशन को देते हैं। उनका कहना है कि ऋतिक रोशन उनके ऑनस्क्रीन गुरु हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories