गणपति विसर्जन में जमकर नाची शिल्पा शेट्टी, मास्क लगाए पति संग दिए पोज, Watch Video

Published : Sep 20, 2023, 09:41 PM ISTUpdated : Sep 20, 2023, 09:55 PM IST
shilpa shetty  ganesh visarjan

सार

Shipla Shetty Ganesh Visarjan. देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस उत्सव का आनंद ले रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी गणेश उत्सव मना रहे हैं। इसी बीच शिल्पा शेट्टी ने धूमधाम से गणपित का विसर्जन किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. देशभर में गणेथ चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक बप्पा के रंग में रंगे नजर आए। आपको बता दें कि कई बॉलीवुड सेलेब्स के घर गणपति की स्थापना हुई। वहीं, शिल्पा शेट्टी ने धूमधाम से बप्पा का स्वागत किया और बुधवार को विसर्जन भी किया। गणपति विसर्जन के दौरान शिल्पा पीले रंग की मराठी स्टाइल की साड़ी पहन नजर आई। इस साड़ी में वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। बप्पा के विसर्जन के दौरान शिल्पा जमकर नाची भी। उनका मस्ती में डांस करता वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

 

मास्क लगाए राज कुंद्रा हुए जमकर ट्रोल

शिल्पा शेट्टी ने धूमधाम से गणपति का विसर्जन किया। इस मौके पर उन्होंने बेटे विआन के साथ जमकर डांस किया। इतना ही नहीं शिल्पा छोटी बहन शमिता शेट्टी के साथ भी खूब नाची। उनके वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं। वहीं, इस मौके पर शिल्पा के पति राज कुंद्रा को मास्क लगाए देख लोगों ने जमकर ट्रोल किया। एक ने गुस्से में लिखा- क्या येअपना चेहरा ढंकने के बजाय प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवा सकता और नया चेहरा नहीं पा सकता? एक ने पूछा- कुंद्रा एकदम ही मुंह दिखाने लायक नहीं है क्या। एक बोला- कुंद्रा के घर बप्पा ज्यादा दिन नहीं रह पाएंगे। एक अन्य ने लिखा- ये पागल मुंह क्यों नहीं दिखता, ऐसा क्या हो गया जो बर बार ये मास्क पहनकर आ जाता है। एक ने मजे लेते हुए पूछा- मुंह दिखाई कब है इसकी। एक बोला- ये मुंह छुपाकर ही रहेगा अब जीवनभर। एक बोला- कैसे झेलती है शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा को।

आ रही शिल्पा शेट्टी की फिल्म सुखी

शिल्पा शेट्टी काफी समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली है। उनकी फिल्म सुखी 22 सितंबर को रिलीज हो रही है। ये फिल्म उन महिलाओं की कहानी है जो फैमिली और बच्चों में इतना ज्यादा उलझ जाती है कि अपने लिए वक्त ही नहीं निकाल पाती है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था। शिल्पा इससे पहले 2022 में दो फिल्म हंगामा 2 और निक्कमा में नजर आई और दोनों ही फिल्में फ्लॉप रही थी।

ये भी पढ़ें

गैंगस्टर बन छाए 10 स्टार्स,1 ने हिला डाला BOX OFFICE, छापे 1200 करोड़

वो स्टार जिसने 5 साल में दी 10 FLOP, फिर साउथ मूवी में विलेन बन चमका

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar Box Office: 1300 CR से बस इतनी दूर, रणवीर सिंह ने 38 वें दिन पुष्पा 2 को दी पटकनी
6 PHOTO में देखें कृति सेनन की बहन की क्रिश्चियन वेडिंग, दूल्हा-दुल्हन ने किया Kiss