Salman Khan के घर चलाई गोली फिर यहां फेंकी बंदूक, मोटर साइकिल को भी लगा दिया था ठिकाने

Published : Apr 16, 2024, 12:34 PM ISTUpdated : Apr 16, 2024, 12:42 PM IST
Salman Khan house shooter

सार

सलमान खान के घर हमला करने वाले  आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि हमले में इस्तेमाल की गईं बंदूकों को सूरत की नदी में फेंका है।  आरोपियों ने हमले के वक्त इस्तेमाल की गई बाइक को  बांद्रा के नज़दीक ही ठिकाने लगा दिया था। 

एंटरटेनमेंट डेस्क । सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग केस में पुलिस ने संदिग्ध दोनों आरोपियों को गिफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गुजरात फरार हो गए थे। दोनों कच्छ में माता के मंदिर में छिपे हुए थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को सौंपा गया है।

आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि हमले में इस्तेमाल की गईं बंदूकों को सूरत की नदी में फेंका है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगेगी।

 

 

लॉरेंस ब‍िश्‍नोई गैंग के लिए काम करते हैं दोनों शूटर

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दनादन गोली चलाने वाले दोनों शूटर्स को गुजरात के कच्छ से देर रात 1 बजे गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक का नाम विक्की साहब गुप्ता ( 24 साल) और दूसरे का नाम सागर जोगेंद्र पाल ( 21 साल) है। विक्‍की साहेब हरियाणा के गुरुग्राम का निवासी है, वहीं जोगेंद्र पाल बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही में रहता है। दोनों आरोपी लॉरेंस ब‍िश्‍नोई गैंग के लिए काम करते हैं।

पुलिस ने पूरी सर्तकता से दिया ऑपरेशन को अंजाम

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी आनन फानन में मुंबई से गुजरात के लिए रवाना हुए थे। आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस ने पूरे देश में उनकी तलाश शुरु कर दी थी। वहीं अहमदाबाद पुलिस को स्थानीय मुखबिरों से आरोपियों के बारे में इंफर्मेशन मिली थी। आरोपियों को पकड़ने में पुलिस ने पूरी सर्तकता बरती, जैसे ही दोनों के बारे में कंफर्मेशन मिली, पुलिस ने उन्हें धर दबोचा  ।

 

 

 

मोटर साइकिल ठिकाने लगाने के बाद भागे आरोपी

मुंबई पुलिस ने मीडिया को दी गई जानकारी में बताया था कि आरोपी विक्की और सागर जोगेंद्र पाल तकरीबन एक महीने पहले नबी मुंबई के पनवेल इलाके में रेंट पर रह रहे थे । दोनों ने कई बार सलमान खान के घर की रेकी की थी। पुलिस के ने वारादात में इस्तेमाल की गई बाइक को बरामद कर लिया है। सलमान खान के घर से तकरीबन 1 किलोमीटर दूर माउंट मैरी चर्च के पास इस मोटरसाइकिल को छोड़ दिया था। ये बाइक महाराष्‍ट्र के रायगढ़ के पते पर रजिस्टर्ड है।

ये भी पढ़ें- 

सलमान खान के घर पर गोलियां दागने वालों को मुंबई लाई पुलिस, काले कपड़े से ढका था चेहरा, VIDEO

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'Akshay Kumar की पहली 500 करोड़ी फिल्म...', 'भूत बंगला' का नया मोशन पोस्टर देख क्रेजी हुए फैन्स!
YRF Netflix Deal: नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील रिजेक्ट कर Yashraj Films ने खेला बड़ा दांव