
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) के घर पर रविवार सुबह दो बाइक सवारों ने दनादन गोलियां चलाई और भाग गए। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने करीब 4 राउंड फायरिंग की थी। घटना पर मौके पर पहुंची मुंबई पुलिस वे गहन छानबिन की। अब यह केस मुंबई क्राइम ब्रांच हैंडल कर रही है। आपको बता दें कि सलमान के घर पर गोलियां चलाने वाले शार्प शूटर को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया था। खबरों की मानें सोमवार देर रात दोनों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया था। वहीं, मंगलवार सुबह पुलिस दोनों आरोपियों को मुंबई लेकर आई। मुंबई एयरपोर्ट से दोनों आरोपियों का वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि दोनों का चेहरा काले कपड़े से ढका है।
मुंबई क्राइम ब्रांच करेंगी दोनों शार्प शूटर से पूछताछ
आपको बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया था कि सलमान खान के घर पर गोलियां चलाने वाले दोनों शार्प शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें आगे की पूछताछ के लिए मुंबई लाया जाएगा। वहीं, मंगलवार को पुलिस की सख्त घेराबंदी के बीच दोनों शार्प शूटर मुंबई पहुंचे। दोनों का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों को पुलिस ने चारों तरफ से घेर रखा है और दोनों के चेहरों को काले कपड़े से ढका है। कहा जा रहा है कि दोनों से क्राइम ब्रांच के ऑफिसर्स तगड़ी पूछताछ करेंगे।
सलमान खान पहली बार घर से बाहर
आपको बता दें कि गोली चलने का घटना के बाद सलमान खान पहली बार घर से बाहर निकले। गैलेक्सी अपार्टमेंट से गाड़ी में बैठकर निकले सलमान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट्स भी कर रहे है। बता दें कि घटना के बाद से ही पूरा खान परिवार सदमे में है। सलमान भी अपनी फैमिली को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित है।
ये भी पढ़ें...
गोली चलने की घटने के बाद पहली बार घर से बाहर निकले सलमान खान, सामने आया VIDEO
सलमान खान के घर पर गोलियां दागने वाले 2 शार्प शूटर गिरफ्तार, इस शहर में धरे गए
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।