Salman Khan Firing Case.2 बाइक सवार ने सलमान खान के घर पर गोलियां दागी थी और फिर फरार हो गए थे। इस केस पर मुंबई क्राइम ब्रांच गहराई से जांच कर रही है। इसी बीच क्राइम ब्रांच ने कन्फर्म किया है कि दोनों शार्प शूटर को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. रविवार को सलमान खान (Salman Khan) के घर पर सुबह-सुबह 2 बाइक सवाल आए और उन्होंने दनादन गोलियां चलाई। गोलियां चलाने के बाद दोनों भाग गए। घटना सामने आते ही मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई। सलमान के घर पर हुई फायरिंग की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। अब इस केस में लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें सलमान के घर पर गोलियां चलाने वाले दोनों शार्प शूटर को हिरासत में ले लिया गया। मुंबई क्राइम ब्रांच ने कन्फर्म किया है कि दोनों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया। बता दें कि सलमान के घर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेन्स विश्नोई के भाई अनमोल ने ली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई से भाग गए थे सलमान खान के घर पर गोलियां चलाने वाले

सलमान खान के घर पर चली गोलियों के केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी पर जानकार दी है। स्टेटमेंट में कहा गया है कि दोनों आरोपियों को सोमवार देर रात गुजरात के भुज में पकड़ा गया। अधिकारियों ने कहा- गोलीबारी के बाद मुंबई से भागे दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच के लिए उन्हें मुंबई लाया जाएगा। आपको बता दें कि पुलिस घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

जब गोलियां चली सलमान खान घर पर थे

आपको बता दें कि जिस वक्त सलमान खान के घर पर गोलियां चलाई गई थीं, उस वक्त वे घर पर ही मौजूद थे। घटना के बाद कुछ करीबी उनसे मिलने उनके घर पहुंचे थे। खान परिवार के एक करीबी ने बताया था कि सलमान का कहना है कि उन्हें इन धमकियों से डर नहीं लगता है, उन्हें सबसे ज्यादा चिंता अपने परिवार की है। इतना ही नहीं सलमान के पिता सलीम खान का कहना है कि वे भी अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित रहते है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सलीम घर चेंज करने के बारे में भी सोच रहे हैं।

ये भी पढ़ें...

106 दिन, 1400Cr+ खर्च और BO पर इतनी हुई बॉलीवुड फिल्मों से कमाई

SRK-आमिर की NO, नापसंद STARS संग बनी मूवी, मचा वो बवाल BO पर आया तूफान