देखिए हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की UNSEEN फोटोज, 43वीं एनिवर्सरी पर खुद हेमा ने दिया फैंस को सरप्राइज

Published : May 02, 2023, 03:03 PM ISTUpdated : May 02, 2023, 03:04 PM IST

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी को आज (2 मई) 43 साल हो गए हैं। इस मौके पर हेमा मालिनी ने प्यारभरा कैप्शन लिखकर धर्मेंद्र के साथ कई खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं।

PREV
16
हेमा ने किया फैंस का धन्यवाद

हेमा ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मैं व्यक्तिगत रूप से उन सभी लोगों का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने आज हमारी शादी की सालगिरह पर हमें शुभकामनाएं दी हैं।'

26
हेमा-धर्मेंद्र की शादी को हुए 43 साल

हेमा ने आगे लिखा, 'हमने 43 साल तक एक साथ सुंदर जर्नी की और आप सभी की दुआओं के साथ ये जर्नी ऐसे ही चलती रहेगी। इतने सालों की हमारी कुछ फोटोज।'

36
हेमा ने शेयर की UNSEEN फोटोज

हेमा ने आगे एक पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यहां हमारे इतने सालों की कुछ और फोटोज हैं।’

46
फैंस हेमा-धर्मेंद्र को दे रहे बधाई

अब हेमा के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक हेमा-धर्मेंद्र को एनिवर्सरी की बधाई दे रहे हैं। जहां एक फैन ने लिखा, 'बॉलीवुड की अब तक की परफेक्ट जोड़ी।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आप लोग साथ में बहुत अच्छे लगते हैं।'

56
2 बच्चों के पेरेंट हैं हेमा-धर्मेंद्र

आपको बता दें हेमा और धर्मेंद्र की दोस्ती फिल्म 'तुम हसीन मैं जवान' के सेट पर शुरू हुई थी और फिर दोनों ने 1980 में एक-दूसरे से शादी कर ली थी। धर्मेंद्र के हेमा मालिनी से दो बच्चे हैं, जिनका नाम ईशा और अहाना देओल है।

66
धर्मेंद्र ने हेमा से की थी दूसरी शादी

धर्मेंद्र की हेमा से ये दूसरी शादी है। इससे पहले धर्मेंद्र को पहली शादी से चार बच्चे हुए थे, जिनका नाम सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजेता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories