
एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कई फिल्म 'OMG 2' ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर संतोषजनक शुरुआत की है। लेकिन इसके साथ ही यह फिल्म विवादों में भी घिर गई है। राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत ने फिल्म में भगवान शिव के गण का रोल निभा रहे अक्षय कुमार पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है और और उन्हें थप्पड़ मारने या उनके ऊपर थूकने या उन्हें जूतों की माला पहनाने वाले के लिए 10 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है। एक बातचीत के दौरान संगठन के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने यह बयान दिया है। उन्होंने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
अक्षय कुमार का पुतला जलाया गया
गुरुवार को संगठन के कुछ सदस्यों ने आगरा में अक्षय कुमार के पोस्टर्स और पुतले का दहन किया। कहा जा रहा है कि संगठन ने धमकी दी है कि जब तक सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की फिल्म का प्रदर्शन चलता रहेगा, तब तक वे इसी तरह इसका विरोध करते रहेंगे। संगठन का कहना है कि फिल्म में भगवान शिव को गलत तरीके से दिखाया गया है। उन्हें गंदे पानी से नहलाया गया है, जो भोलेनाथ का अपमान है। हालांकि, संगठन ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन का शुक्रिया अदा भी किया है। उनके मुताबिक़, फिल्म के कुछ सीन में भगवान शिव को शराब के नशे में और सेक्स सीन्स के साथ भी दिखाया गया था,जिसे सेंसर बोर्ड ने उनके विरोध के बाद फिल्म से हटा दिया है।
‘OMG 2’ ने पहले दिन इतने करोड़ कमाए
बात 'OMG 2' की करें तो यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अमित राय ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और इसमें पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई है, उनके अलावा यामी गौतम, गोविंद नामदेव और अरुण गोविल भी फिल्म में दिखाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार का इस फिल्म में एक्सटेंडेड कैमियो है और वे भगवान शिव के भेजे हुए दूत के रोल में दिख रहे हैं। फिल्म की कहानी स्कूलों में सेक्स एजुकेशन कंपलसरी करने के विचार को बल देती है। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने बेहतरीन रिव्यू दिए हैं तो वहीं दर्शकों को भी यह काफी पसंद आ रही है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.26 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन अच्छा-खासा बढ़ सकता है।
और पढ़ें…
सनी देओल की 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में, 'ग़दर 2' पहले दिन ही लिस्ट में शामिल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।