Holika Dahan: अमिताभ बच्चन-जया की रोमांटिक फोटो, फैन्स ने लुटाया जमकर प्यार

Published : Mar 14, 2025, 09:04 AM IST
holika dahan amitabh bachchan

सार

Holika Dahan. होली उत्सव के तहत बीती रात अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा में होलिका दहन का आयोजन किया गया। इस मौके पर फोटो बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

Amitabh Bachchan Holika Dahan. देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई होली के रंग में रंगा में है। आमजन से लेकर सेलेब्स तक रंगों के त्योहार होली पर जमकर मस्ती करते हैं। वहीं, गुरुवार देर रात होलिका दहन भी किया गया। इस मौके की अमिताभ बच्चन और जया की एक शानदार फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में कपल को रोमांटिक होते देखा जा सकता है। ये फोटो बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो के वायरल होते ही फैन्स इसपर जमकर प्यार लूटा रहे हैं और कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ ने लिखा- नजर ना लगे।

अमिताभ बच्चन-जया का होलिका दहन

श्वेता बच्चन ने होलिका दहन की जो फोटो शेयर की है, उसमें अमिताभ बच्चन और जया होलिका की आग के पास खड़े नजर आ रहे हैं। जया पति अमिताभ की तरफ देख रही है और खुश नजर आ रही हैं। वहीं,बिग बी पत्नी के कंधे पर हाथ रखे मुस्कराते दिख रहे हैं। फोटो पर बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा ने दिल वाला इमोजी शेयर कर कमेंट किया है। वहीं, सीमा खान, महीप कपूर सहित कईयों ने दिल वाला शेयर कर कमेंट्स किए।

51 साल से साथ हैं अमिताभ बच्चन-जया

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया पिछले 51 साल से एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं। कपल की जून 1973 में शादी हुई थी। बताया जाता है कि बीच दोनों की जिंदगी में कुछ उतार-चढ़ाव जरूर जाए, लेकिन तब भी दोनों ने एक-दूसरे को संभाला और साथ दिया। दोनों ने साथ में की हिट फिल्में भी दी है। आखिरी बार दोनों फिल्म कभी खुशी कभी गम में साथ नजर आए थे, जो ब्लॉकबस्टर रही थी। जया अब फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन बिग बी एक्टिव हैं। 2024 में आई उनकी फिल्म कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर हिलाकर रख दिया था। वे टीवी के गेम शो कौम बनेगा करोड़पति भी होस्ट कर रहे हैं।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

रणबीर कपूर के लुक पर क्या बोले रामायण के 'राम', बताया-भगवान के किरदार के लिए सबसे जरूरी क्या?
Dhurandhar 2 Teaser : रणवीर सिंह की फिल्म का धांसू मूवी का टीज़र, देखें अपडेट