Housefull 5 बनी अभिषेक बच्चन की 5वीं 100 करोड़ी फिल्म, ये 4 पहले से इस क्लब में शामिल

Published : Jun 10, 2025, 10:35 AM IST

फ्लॉप एक्टर्स की कैटेगरी में गिने जाने वाले अभिषेक बच्चन के लिए 'हाउसफुल 5' वरदान बनकर आई है। यह ना केवल 9 साल बाद उनकी पहली हिट मूवी बनने जा रही है , बल्कि करियर की 5वीं 100 करोड़ी फिल्म भी बन गई है। जानिए अभिषेक की 100 करोड़ी फिल्मों के बारे में...

PREV
15

अभिषेक बच्चन ने पिछली हिट 2016 में दी थी। खास बात यह है कि यह भी हाउसफुल फ्रेंचाइजी की ही फिल्म थी। 2016 में आई 'हाउसफुल 3' में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ अभिषेक बच्चन की भी अहम् भूमिका थी। यह फिल्म हिट रही थी और इसने 109.14 करोड़ रुपए का कलेक्शन भारत में किया था। यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभिषेक के करियर की चौथी 100 करोड़ी फिल्म थी।

25

'हाउसफुल 3' से पहले अभिषेक की 'हैप्पी न्यू ईयर' 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी। 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख़ खान लीड रोल में थे और अभिषेक बच्चन ने इसमें अहम् भूमिका निभाई थी। इस सुपरहिट फिल्म ने भारत में 203 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

35

अभिषेक बच्चन की दूसरी 100 करोड़ी फिल्म 'धूम 3' थी, जो 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे, जबकि अभिषेक सपोर्टिंग रोल में नज़र आए थे। फिल्म 284.27 करोड़ रुपए कमाकर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

45

अभिषेक बच्चन के 100 करोड़ क्लब की शुरुआत 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'बोल बच्चन' से की थी, जिसमें अजय देवगन की मुख्य भूमिका थी। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 102.94 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

55

अब बात करते हैं 'हाउसफुल 5' की। इस फिल्म ने पहले तीन दिन धांसू कमाई करने के बाद चौथे दिन यानी सोमवार को भी शानदार कमाई की। सोमवर को HF4 का कलेक्शन 13.15 करोड़ रुपए रहा और इसकी 4 दिन की कमाई 104.98 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories