अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 168 करोड़ रुपए कमा चुकी है। बावजूद इसके यह फिल्म हिट होती नहीं दिख रही है। वजह है इसका 225 करोड़ का बड़ा बजट। ये हैं ‘हाउसफुल 5’ से पहले आईं वो 6 फ़िल्में, जो 150 करोड़+ कमाने के बाद भी हिट नहीं हुईं…
अजय देवगन स्टारर इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म का बजट लगभग 340 करोड़ रुपए था। फिल्म दुनियाभर में 389.64 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर पाई थी।
26
ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन शिवा (2022)
भारत में कमाई : 257.44 करोड़ रुपए (एवरेज)
अयान मुखर्जी के निर्देशन वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर का लीड रोल था। फिल्म का निर्माण लगभग 410 करोड़ रुपए में हुआ था और वर्ल्डवाइड इसने ग्रॉस 418.8 करोड़ का कलेक्शन किया था।
36
डंकी (2023)
भारत में कमाई : 212.42 करोड़ रुपए (एवरेज)
शाहरुख़ खान इस फिल्म के लीड हीरो थे और राजकुमार हिरानी ने इसे डायरेक्ट किया था। फिल्म 120 करोड़ रुपए में बनी थी और वर्ल्डवाइड इसने 470.6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था और ऋतिक रोशन की इसमें मुख्य भूमिका थी। तकरीबन 240 करोड़ रुपए में बनीइस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 344.46 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
56
रेस 3 ( 2018)
भारत में कमाई : 166.40 करोड़ रुपए (एवरेज)
सलमान खान स्टारर इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया था। बताया जाता है कि फिल्म 185 करोड़ के बजट में बनी थी और वर्ल्डवाइड इसने 294.98 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई की थी।
66
ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां (2018)
भारत में कमाई : 151.19 करोड़ रुपए (डिजास्टर)
डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन वाली इस फिल्म में आमिर खान और अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका थी। फिल्म पर मेकर्स ने लगभग 240 करोड़ रुपए खर्च किए थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 322.07 करोड़ रुपए की कमाई की थी।