पत्नी की मौत के बाद कैसा था संजय दत्त का हाल? बहन ने सालों बाद बताया

Published : Apr 24, 2025, 08:49 PM IST

संजय दत्त बॉलीवुड के वो स्टार हैं, जिन्होंने जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी जिंदगी में असली तूफ़ान तब आया था, जब उनकी पत्नी ऋचा शर्मा का निधन हुआ था। उस वक्त उनका हाल कैसा था, यह उनकी बहन प्रिया दत्त ने एक हालिया इंटरव्यू के दौरान बताया है।

PREV
16

जर्नलिस्ट विक्की लालवानी क दिए इंटरव्यू में प्रिया दत्त ने बताया कि उनकी भाभी ऋचा शर्मा का निधन 32 की उम्र में ब्रेन ट्यूमर से हुआ था। इतनी छोटी उम्र में पत्नी के निधन से संजय दत्त का बेहद बुरा हाल था।

26

बकौल प्रिया, "उनके पास कभी स्थिरता नहीं थी। यह बेहद ट्रेजिक चीज़ थी...ऋचा...वाकई बेहद कम उम्र में गुजर गई। खासकर भैया (संजय दत्त) के लिए यह बेहद मुश्किल वक्त था।"

36

प्रिया ने आगे कहा, "यह इस बारे में नहीं है कि हमारे साथ सबकुछ बुरा हुआ। मेरा हमेशा से मानना है कि आपको अपनी समस्याएं तब तक बड़ी लगती हैं, जब तक आप किसी और की समस्याएं नहीं देखते हैं। ईश्वर की कृपा से कम से कम हम हर समस्या से मजबूत होकर निकले हैं। हुआ है प्रॉब्लम। मैं ये नहीं कह रही कि नहीं हुआ है।"

46

संजय दत्त पत्नी ऋचा शर्मा की मौत के ग़म से कैसे उबरे? इस बारे में बताते हुए प्रिया दत्त ने कहा, "वे (संजय दत्त) एक लचीले इंसान हैं। वे चीजों को अपने हिसाब से लेते हैं। आप उन्हें लंबे समय तक दबाकर नहीं रख सकते। वे हमेशा वापसी करेंगे।"

56

संजय दत्त पत्नी ऋचा शर्मा की मौत के ग़म से कैसे उबरे? इस बारे में बताते हुए प्रिया दत्त ने कहा, "वे (संजय दत्त) एक लचीले इंसान हैं। वे चीजों को अपने हिसाब से लेते हैं। आप उन्हें लंबे समय तक दबाकर नहीं रख सकते। वे हमेशा वापसी करेंगे।"

66

ऋचा शर्मा के निधन के बाद संजय दत्त ने मॉडल और एक्ट्रेस रिया पिल्लई से दूसरी शादी की, जो लगभग 10 साल चली। 2008 में संजू बाबा ने तीसरी शादी मान्यता से की, जिनसे उनके दो बच्चे शाहरान और इकरा हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories