7 PHOTOS में देखें ऋतिक रोशन के भाई की शादी की रौनक-मस्ती और खुशनुमा पल

Published : Dec 25, 2025, 01:06 PM IST

ऋतिक रोशन के कजिन भाई ईशान रोशन शादी के बंधन में बंध गए हैं। हाल ही में शादी के फंक्शन की फोटोज ईशान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सभी फोटोज में शादी की रौनक और मस्ती के साथ परिवारवालें बेहद खुश नजर आ रहे हैं। ऋतिक ने फोटोज पर कमेंट किया है।

PREV
17
ऋतिक रोशन के भाई की शादी

ऋतिक रोशन के भाई ईशान रोशन शादी के बंधन में बंध गए हैं। बता दें कि उनकी शादी ऐश्वर्या सिंह से हुई है। शादी के फंक्शन में 3 दिन चले और इसमें घरवालों ने खूब मजे किए।

27
संगीतकार राजेश रोशन के बेटे हैं ईशान

आपको बता दें कि ईशान रोशन बॉलीवुड के जानेमाने संगीतकार राजेश रोशन के बेटे हैं। राजेश रिश्ते में ऋतिक के चाचा लगते हैं और उन्होंने कई फिल्मों में संगीत दिया है।

ये भी पढ़ें... 2025 में इन 10 कपल ने की शादी, एक तो 23 साल लिव-इन में रहने के बाद बंधा बंधन में

37
ईशान रोशन-ऐश्वर्या सिंह की शादी

ऋतिक रोशन के चचेरे भाई ईशान रोशन और ऐश्वर्या सिंह ने 23 दिसंबर शादी की। शादी में दुल्हन ने डार्क गाजरी कलर का हैवी लंहगा कैरी किया था। वहीं, दूल्हे ईशान ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी।

47
मुंबई में हुई ईशान रोशन-ऐश्वर्या सिंह की शादी

ईशान रोशन और ऐश्वर्या सिंह की शादी मुंबई में धूमधाम से हुई। ये एक प्राइवेट वेडिंग थी, जिसमें खासतौर पर परिवारवाले और करीबी शामिल हुए थे। वहीं, रिसेप्शन में कुछ बॉलीवुड स्टार्स भी नजर आए थे।

57
ईशान रोशन ने शादी में की मौज-मस्ती

ईशान रोशन अपनी शादी में काफी मौज-मस्ती करते नजर आए। इस मौके पर ऋतिक रोशन ने भी अपने दोनों बेटों के साथ जमकर डांस कर महफिल सजाई।

67
बॉलीवुड से जुड़े हैं ईशान रोशन

बता दें कि ईशान रोशन HRX फिल्म्स में प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने 2017 में आई ऋतिक रोशन और यामी गौतम की फिल्म काबिल में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया था। 

77
ईशान रोशन पर्सनल लाइफ

आपतो बता दें कि ईशान रोशन टीवी सीरियल बहू हमारी रजनी कांत की एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित को डेट कर चुके हैं। दोनों ने 10 साल डेटिंग की और फिर ब्रेकअप कर लिया था।

ये भी पढ़ें... TMMTMTTM Review: कार्तिक-अनन्या की बेदम लव स्टोरी में बेवजह लगाया मॉडर्न तड़का

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories