
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को हाल ही नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के इनोग्रेशन में स्पॉट किया गया था। अब इस ग्रैंड सेलिब्रेशन से दोनों की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें सबा फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल के साथ पोज दे रही हैं। वहीं बैकग्राउंड में ऋतिक उनकी सैंडल थामे हुए नजर आ रहे हैं।
लोग कर रहे ऋतिक को ट्रोल
अब इस वायरल फोटो को देखकर जहां सोशल मीडिया यूजर्स ऋतिक की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऋतिक के इस स्वीट जेस्चर ने उनका दिल जीत लिया है। जहां एक यूजर ने कहा, 'असली जेंटलमैन'। दूसरे यूजर ने कहा, 'ऋतिक का सबा के जूते पकड़ना इस फोटो की बेस्ट बात है'। तीसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे अपनी लाइफ में ऐसा कोई चाहिए'।
वहीं कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि ऐसा पहले कर लिया होता तो सुजैन से उनका तलाक नहीं होता।
सुजैन खान से हुई थी ऋतिक की पहली शादी
ऋतिक और सबा के रिश्ते की बात करें तो दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। ऋतिक ने इससे पहले इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान से 2000 में शादी की थी। हालांकि ये रिश्ता नहीं चल पाया और दोनों 2014 में एक-दूसर से अलग हो गए। ऋतिक और सुजैन के दो बच्चे भी हैं। ऋतिक से अलग होने के बाद सुजैन भी अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं।
ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
ऋतिक रोशन को आखिरी बार फिल्म 'विक्रम वेधा' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी लीड रोल में थे। ऋतिक के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो इस समय सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।
और पढ़ें…
'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस के साथ वेकेशन से लौटते ही हुआ हादसा, जानिए अब कैसा है हाल
VIRAL VIDEO: प्रिटी जिंटा ने भिखारी को किया नजरअंदाज़, भड़के इंटरनेट यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
महीनों बेकार बैठा, पॉलिटिक्स का हुआ शिकार लेकिन अब.. विवेक ओबेरॉय ने खोला बॉलीवुड का कच्चा चिट्ठा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।