'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या के पैर में चोट लग गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। इस पोस्ट में श्रद्धा के पैर में प्लास्टर बंधा नजर आ रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या के पैर की हड्डी टूट गई है। दरअसल हाल ही में श्रद्धा अपने बिजी शूटिंग शेड्यूल के बीच आराम करने के लिए मालदीव गई थीं। अब वहां से वापस आने के बाद उनके पैर में चोट लग गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ

श्रद्धा आर्या ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका पैर बैंडेज से लिपटा हुआ नजर आ रहा है। श्रद्धा ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, 'मुझे अपने स्टंट खुद करना पसंद है..जैसे मेरा पैर मरोड़ना।' अब श्रद्धा के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

श्रद्धा के पति ने भिजवाया गेट वेल सून कार्ड

श्रद्धा आर्या ने इसके बाद एक और फोटो शेयर की, जिसमें पैर में चोट लगने के बाद उनके पति राहुल नागल ने उनके लिए एक चिट्ठी और बुके भिजवाया है। श्रद्धा के पति ने चिट्ठी में लिखा, 'मेरी डियर पत्नी, जल्द ठीक हो जाओ मेरी बेबी गर्ल और मजबूत रहो। तुम सैनिक की पत्नी हो।' आपको बता दें श्रद्धा ने 16 नवंबर 2021 को राहुल नागल से शादी की थी। राहुल पेशे से इंडियन नेवी ऑफिसर हैं।