ऋतिक रोशन की लास्ट 6 फिल्मों का हाल, 2 हुई डिजास्टर-एक बनी उनकी सबसे कमाऊ मूवी

Published : Aug 14, 2025, 06:49 AM IST

Hrithik Roshan Box Office Records: ऋतिक रोशन की वॉर 2 शुक्रवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। डायरेक्टर अयान मुखर्जी की ये फिल्म वॉर का सीक्वल है। इसी मौके पर आपको ऋतिक की पिछली 6 फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। 

PREV
16
ऋतिक रोशन की फिल्म मोहनजो दारो

2016 में आई ऋतिक रोशन की मोहनजो दारो पीरियड एक्शन एडवेंचर फिल्म थी, जिसे आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था। इसमें पूजा हेगड़े, कबीर बेदी, मनीष चौधरी, अरुणोदय सिंह लीड रोल में थे। मूवी अली बाबा के सिंधी उपन्यास मोहन जो दारो पर बेस्ड थी। फिल्म 100 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने 107.8 करोड़ कमाए थे। फिल्म फ्लॉप रही थी।

26
ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल

2017 में आई ऋतिक रोशन की एक्शन थ्रिलर फिल्म काबिल को संजय गुप्ता ने डायरेक्ट किया था। विजय कुमार मिश्रा द्वारा लिखित इस फिल्म को फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया था। फिल्म में ऋतिक के साथ यामी गौतम, रोनित रॉय और रोहित रॉय लीड रोल में थे। 35 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 208.14 करोड़ कमाए थे। फिल्म हिट रही।

36
ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30

2019 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। विकास बहल द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म को फैंटम फल्म्स, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट, रिलायंस एंटरटेनमेंट और एचआरएक्स फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया था। फिल्म में नंदीश संधू, वीरेंद्र सक्सेना, मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी, आदित्य श्रीवास्तव और अमित साध लीड रोल थे। 60 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 208.93 करोड़ कमाए थे। फिल्म सुपरहिट रही थी।

46
ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर

2019 की आई एक्शन थ्रिलर फिल्म वॉर को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया और इसकी निर्माता यशराज फिल्म्स थी। ऋतिक रोशन की इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर लीड रोल में थे। 170 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 475.62 करोड़ का बिजनेस किया था। ये ऋतिक की सबसे कमाऊ मूवी है।

56
ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा

डायरेक्टर पुष्कर-गायत्री की एक्शन थ्रिलर फिल्म विक्रम वेधा 2022 में आई थी। ऋतिक रोशन की इस फिल्म का निर्माण वायएनओटी स्टूडियोज, फ्राइडे फिल्मवर्क्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट, टी-सीरीज फिल्म्स और जियो स्टूडियोज के बैनर तले किया गया था। सैफ अली खान, राधिका आप्टे, रोहित सराफ और योगिता बिहानी के साथ वाली इस फिल्म का बजट 175 करोड़ था। मूवी ने 135.03 करोड़ कमाए थे। फिल्म सुपरफ्लॉप रही थी।

66
ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की 2024 में आई फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और ऋषभ साहनी लीड रोल में थे। वायाकॉम 18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म का बजट 250 करोड़ था। इसने 344.46 करोड़ कमाए थे। फिल्म एवरेज रही थी।

Read more Photos on

Recommended Stories