ऋतिक रोशन की Krrish 4 को मिला विलेन कौन? 20 साल बाद दिखेगा बॉलीवुड फिल्म में

Published : Dec 23, 2025, 04:12 PM IST
hrithik roshan krrish 4 latest update

सार

ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। सामने  आ रही ताजा जानकारी की मानें तो फिल्म में एक हीरो की एंट्री हो, जो विलेन का रोल प्ले करेगा। बता दें कि ये हीरो करीब 20 साल बाद किसी बॉलीवुड मूवी में नजर आएगा। फिल्म 2027 में रिलीज होगी।

ऋतिक रोशन अपकमिंग सुपरहीरो फिल्म कृष 4 को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग नए साल में यानी 2026 में शुरू होगी। प्रोड्यूसर राकेश रोशन की इस फिल्म को लेकर इसी बीच लेटेस्ट जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो फिल्म को अपना विलेन मिल गया है। ये रोल बॉलीवुड का एक जाना माना एक्टर निभाएगा। हालांकि, मेकर्स ने अभी इसे लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं है, लेकिन इनसाइडर्स ने इस खबर को पक्की बताया है। आपको बता दें कि ये 2027 तक सिनेमाघरों में पहुंचेगी।

कौन बनेगा ऋतिक रोशन की कृष 4 में विलेन

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 में रजत बेदी खूंखार का विलेन का रोल प्ले करते नजर आएंगे। बता दें कि रजत कई बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके है। हालांकि, वे पिछले 18 सालों से किसी भी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। बता दें कि रजत इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म कोई मिल गया में नजर आए थे। इसमें भी उनका निगेटिव रोल ही था। रजत आखिरी बार सलमान खान और गोविंदा की फिल्म पार्टनर में नजर आए थे, जो 2007 में रिलीज हुई थी। इसके बाद में कुछ साउथ और पंजाबी मूवीज में दिखे। वहीं, इसी साल आई आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में भी दिखे थे। रजत ने अपने करियर में करन अर्जुन, इंटरनेशनल खिलाड़ी, जोड़ी नंबर 1, इंडियन, ये है आशिकाना, मां तुझे सलाम, अब के बरस, जानी दुश्मन, द हीरो, रक्त, वाह लाइफ हो तो ऐसी, अक्सर सहित कई फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ें... BOX OFFICE पर 2025 में 6 सबसे बडे़ क्लैश, 2 को छोड़ सबको हुआ भारी नुकसान

ऋतिक रोशन की कृष फ्रेंचाइजी के बारे में

कृष फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2003 में आई कोई मिल गया थी। ये मूवी ब्लॉकबस्टर रही। 2006 में सुपरहीरो फिल्म कृष रिलीज हुई। 40 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 126.55 करोड़ कमाए। कृष 3 2013 में रिलीज हुई। 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 393 करोड़ का कलेक्शन किया था। कोई मिल गया में ऋतिक के साथ प्रिटी जिंटा लीड रोल में थी जबकि कृष सीरीज में प्रियंका चोपड़ा लीड एक्ट्रेस थी। अब कृष 4 आ रही है, जिसे ऋतिक डायरेक्ट करेंगे। इसकी शूटिंग 2026 में शुरू होगी और ये 2027 में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें... सत्यानाश कर दिया... आखिर क्यों कार्तिक आर्यन पर भड़क रहे लोग, यहां जानें सबकुछ

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 Day 14 Collection: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने सलमान-SRK की फिल्मों को पछाड़ा, जानिए कमाई
Govinda बेरोजगार! बीवी सुनीता को मिली पहली बॉलीवुड फिल्म, यहां पढ़ें पूरी डिटेल