
IIFA 2025. जयपुर में IIFA 2025 की धूम देखने को मिली। पूरा बॉलीवुड जयपुर में उमड़ा। दो दिवसीय इस आयोजन में डिजिटल और सिल्वर स्क्रीन के लिए अवॉर्ड दिए गए। साथ बॉलीवुड स्टार्स ने जबरदस्त परफॉर्मेंस भी दी। शनिवार को डिजिटल अवॉर्ड दिए गए। वहीं, रविवार को फिल्मों के लिए अवॉर्ड्स दिए। बता दें कि जयपुर एग्जीबिशन कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आयोजित 25वें आइफा अवॉर्ड समारोह में फिल्म लापता लेडीज ने बाजी मारी। फिल्म ने अलग-अलग कैटेगिरी में करीब दस अवॉर्ड जीते। वहीं, इस बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड कार्तिक आर्यन ने अपने नाम किया। इवेंट को करन जौहर और कार्तिक आर्यन ने होस्ट किया। इस मौके पर खासतौर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी मौजूद थे। आइए, देखते है पूरी विनर लिस्ट...
जयपुर एग्जीबिशन कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आयोजित आइफा 2025 में जहां बॉलीवुड स्टार्स ने जमकर धूम मचाई, वहीं अवॉर्ड जीतने में डायरेक्टर किरण राव की फिल्म लापता लेडीज का जलवा देखने को मिला। किरण को लापता लेडीज के लिए बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड मिला।
आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा-राकेश रोशन
बेस्ट फिल्म -लापता लेडीज
बेस्टएक्टर- कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)
बेस्ट एक्ट्रेस- नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
बेस्ट डायरेक्टर- किरण राव (लापता लेडीज)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- संपत राय (लापता लेडीज)
बेस्ट लिरिक्स- प्रशांत पांडे- सजनी रे (लापता लेडीज)
बेस्ट एडिटिंग- जबीन मर्चेंट (लापा लेडीज)
बेस्ट स्क्रीनप्ले- स्नेहा देसाई (लापा लेडीज)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर -रवि किशन (लापता लेडीज)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- जानकी बोड़ीवाला (शैतान)
बेस्ट विलेन-राघव जुयाल (किल)
बेस्ट डेब्यू एक्टर-लक्ष्य लालवानी (किल)
बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस-प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)
बेस्ट सिंगर मेल- जुबिन नौटियाल- दुआ (आर्टिकल 370)
बेस्ट सिंगर फीमेल- श्रेया घोषाल- मेरे ढोलना (भूल भुलैया 3)
बेस्ट साउंड डिजाइन- सुबाष साहू, बोलोय कुमार डोलोई, राहुल करपे - (किल)
बेस्ट डायलॉग- अर्जुन धवन, आदित्य धर, आदित्य सुहास जंभाले, मोनाल ठाकर - आर्टिकल 370
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- रफी महमूद - किल
बेस्ट कोरियोग्राफी- बॉस्को-सीजर (बैड न्यूज का तौबा तौबा)
बेस्ट वीएफएक्स- रेड चिलीज वीएफएक्स - भूल भुलैया 3
IIFA 2025 अवॉर्ड को करन जौहर और कार्तिक आर्यन ने किया। दोनों एक-दूसरे की टांग खिंचाई भी करते नजर आए। इवेंट में डांस परफार्मेंस की शुरुआत राजस्थान की संस्कृति के साथ हुई। करीना कपूर ने अपने दादा राज कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए उनके गानों प्यार हुआ इकरार हुआ, ये गलियां ये चौबारा, जीना यहां मरना यहां पर शानदार परफॉर्म दी। वहीं, माधुरी दीक्षित ने चोली के पीछे क्या है... गाने पर डांस किया। इनके अलावा शाहरुख खान, कृति सेनन, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर सहित स्टार्स ने भी जबरदस्त परफॉर्म कर दर्शकों का दिल जीता। कैटरीना कैफ भी कार्तिक आर्यन के साथ थिरकती नजर आईं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।