इस हादसे के बाद अजय देवगन को दिखना हो गया था बंद, जानिए क्या है पूरा मामला?

Published : Oct 28, 2024, 01:36 PM IST
Ajay  Devgan

सार

बिग बॉस 18 में अजय देवगन ने 'सिंघम अगेन' की शूटिंग के दौरान आंख में लगी चोट और रोशनी जाने का खुलासा किया। सलमान खान ने बताया कैसे एक एक्शन सीन के दौरान ये हादसा हुआ।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे में फिल्म का प्रमोशन करने के लिए अजय, सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में में पहुंचे। इस दौरान अजय देवगन ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। शो में अजय ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी आंख में चोट लग गई थी, जिसके बाद उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी।

अजय देवगन ने किया यह खुलासा

शो के होस्ट सलमान खान ने अजय से पूछा, 'आंख पर जो चोट लगी थी यहीं पर लगी थी क्या?' रोहित ने कहा, 'हां इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही।' इसके बाद सलमान ने बताया कि 'सिंघम अगेन' की शूटिंग के दौरान अजय के साथ क्या हुआ था। अपनी बातचीत को याद करते हुए सलमान ने कहा, 'अजय ने मुझे एक शॉट दिखाया। उनसे गलती हो गई और एक आदमी छड़ी लेकर उन्हें पीटने आया और टाइमिंग खराब हो गई, तो वो सीधे उसकी आंख में लई।'

इस बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने कहा, 'इस चोट के बाद 2-3 महीने के लिए मेरी आंखों की रोशनी चली गई थी। इस वजह से मुझे छोटी से सर्जरी भी करानी पड़ी थी।' वहीं सलमान ने कहा, 'एक्शन करो तो ये सब होता रहता है।' इस पर अजय ने कहा, 'अभी तो फिर भी काफी आसान हो गया है आजकल के लड़कों के लिए।'

इस फिल्म के साथ होगा 'सिंघम अगेन' का क्लैश

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय बाजीराव सिंघम के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी हैं। खास बात तो यह है कि फिल्म में सलमान का कैमियो भी होगा। वहीं इस फिल्म का क्लैश कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' के साथ होने वाला है। ऐसे में देखना खास होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

और पढ़ें..

अब सिनेमाघरों में आएगी 'मिर्जापुर', जानिए रिलीज डेट से स्टार कास्ट तक सबकुछ

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mardaani 3 Box Office Day 5: वर्ल्डवाइड 34 करोड़ पार, पहले माइलस्टोन से अभी कितनी दूर हैं रानी मुखर्जी
Maa Behen Teaser: ठेठ देसी अवतार में दिखीं माधुरी दीक्षित, भोजपुरी तड़के के साथ जबरदस्त कॉमेडी