4 हफ्ते पहले पति को खोया, अब ICU में मौत से जूझ रही 'मैंने प्यार किया' की सिंगर

Published : Oct 27, 2024, 09:23 PM ISTUpdated : Oct 27, 2024, 09:36 PM IST
Sharda Sinha Health Update

सार

मशहूर गायिका शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। उनके बेटे ने बताया कि उनकी हालत नाजुक है, लेकिन स्थिर है। पति के निधन के बाद से वे सदमे में हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी फिल्मों में शानदार गाने गा चुकीं पॉपुलर सिंगर शारदा सिन्हा अस्पताल जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं। पद्म विभूषण से सम्मानित शारदार सिन्हा को दिल्ली AIIMS में एडमिट कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एक महीने पहले ही शारदा सिन्हा ने अपने पति ब्रिज किशोर सिन्हा को खोया था। पति की मौत के कुछ हफ्ते बाद ही सिंगर के अस्पताल में भर्ती होने की ख़बरों ने उनके प्रशंसकों को ना केवल हैरान कर दिया है, बल्कि उन्हें चिंता में भी डाल दिया है।

सिंगर शारदा सिन्हा की हालत अब कैसी है?

रिपोर्ट के मुताबिक़, शारदा सिन्हा शनिवार सुबह हालत बिगड़ने के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से उन्हें खाने और पीने में दिक्कत हो रही है। इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शारदा सिन्हा को वेंटिलेटर पर रखा गया है। हालांकि, सिन्हा के बेटे अंशुमन ने अस्पताल से वीडियो जारी कर इन ख़बरों को गलत बताया है।

शारदा सिन्हा के बेटे ने बताया मां का हाल

अंशुमन सिन्हा का कहना है कि उनकी मां की हालत नाजुक है, लेकिन वे वेंटिलेटर पर नहीं हैं। शारदा सिन्हा के बेटे ने बताया कि उनकी मां 2018 से मल्टीपल मायलोमा नाम की बीमारी से जूझ रही हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ रही थी, जिसके चलते उन्हें एम्स में भर्ती कराना पड़ा। अंशुमन के मुताबिक़, पिता के निधन के बाद से उनकी मां सदमे में हैं। अंशुमन ने यह भी कहा कि डॉक्टर्स ने उनकी मां की हालत में सुधार बताया है। इसलिए किसी तरह की नकारात्मक ख़बरें उनके बारे में ना फैलाई जाएं।

पिछले महीने हुआ शारदा सिन्हा के पति का निधन

शारदा सिन्हा के पति ब्रिज किशोर सिन्हा का निधन 22 सितम्बर 2024 को ब्रेन हेमरेज से हुआ। वे 80 साल के थे। शारदा और ब्रिज दोनों की शादी को 54 साल हो चुके थे। 72 साल की शारदा सिन्हा बिहार की रहने वाली हैं और लोकगीत और क्लासिक गानों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने क्षेत्रीय भाषाओं में कई विवाह गीत और छठ गीत गाए हैं। हिंदी फिल्मों 'मैंने प्यार किया' में 'कहे तोहसे सजना', 'हम आपके हैं कौन' में 'बाबुल' और 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर 2' में 'तार बिजली' जैसे गाने शारदा सिन्हा ने ही गाए हैं।

और पढ़ें…

कौन है यह एक्ट्रेस, जिसके अभिषेक बच्चन संग अफेयर के हो रहे चर्चे!

'वो शादीशुदा है ...' अभिषेक बच्चन संग अफेयर की ख़बरों बीच एक्ट्रेस का बयान वायरल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 के ट्रेलर में दिखे 4 हीरो-4 हीरोइन, जानें कौन किसका निभा रहा रोल
Border 2 Trailer: गरजता ट्रेलर-आग उगलते 5 डायलॉग और सनी देओल की दहाड़ से रोंगटे खड़े