राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर सामने आई Inside डीटेल, जानें मेन्यू से लेकर संगीत, शादी तक का पूरा प्लान

Published : Sep 20, 2023, 12:39 PM ISTUpdated : Sep 20, 2023, 12:45 PM IST
Parineeti Chopra

सार

परिणीति चोपड़ा की ग्रैंड वेडिंग को लेकर नई इनसाइड डीटेल्स सामने आई हैं। वहीं उनके खाने के मेन्यू और संगीत को लेकर भी कई जानकारी सामने आई हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) जल्द ही अपने मंगेतर और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) से शादी कपने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी इसी महीने की 24 सितंबर को उदयपुर में होने वाली है। ऐसे में दोनों की शादी की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो गई हैं। इस बीच इस ग्रैंड वेडिंग को लेकर नई इनसाइड डीटेल्स सामने आई हैं।

क्या होगा परिणीति चोपड़ा और राघव की शादी में खास?

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है राघव और परिणीति दोनों ही पंजाबी हैं। इस वजह से इस शादी के मेन्यू में पंजाबी डिशिश होंगी। वहीं यह शादी राजस्थान के उदयपुर में हो रही है। इस वजह से मेहमानों को राजस्थान का लोकल स्वादिष्ट खाना भी परोसा जाएगा। वहीं कपल के संगीत को लेकर भी खुलासा किया गया है। कहा जा रहा है कि इस फंक्शन में परिणीति और राघव 90 के दशक के गानों पर परफॉर्म करेंगे।

परिणीति-राघव की शादी में होगी फन एक्टिविटीज

वहीं कहा जा रहा है कि शादी के दिन राघव घोड़े पर नहीं, बल्कि नाव पर पहुंचेंगे। कपल ने अपने मेहमानों के लिए कुछ एक्टिविटीज की प्लानिंग कर रखी है। हालांकि इस शादी में सिक्योरिटी बेहद टाइट होने वाली है।

आपको बता दें परिणीति और राघव ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद मई 2023 में सगाई की थी। दोनों ने साथ में इंग्लैंड में पढ़ाई भी की है। इस वजह से दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते थे और तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

और पढ़ें..

शीशे के सामने खड़े होकर खुद को क्यों थप्पड़ मारते हैं गोविंदा? एक्टर ने किए कई शॉकिंग खुलासे

भोजपुरी एक्ट्रेस ने बिकिनी पहनकर लगाई पानी में आग, वायरल ही रहीं बोल्ड तस्वीरें

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Govinda बेरोजगार! बीवी सुनीता को मिली पहली बॉलीवुड फिल्म, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
Mardaani 3: पहली महिला विलेन ‘अम्मा’ बनी चर्चा में, मल्लिका प्रसाद के किरदार ने दर्शकों को चौंकाया