
एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) की खुशियां इस वक्त सातवें आसमान पर है। उनकी फिल्म ने देश ही नहीं दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा रखी है। रिपोर्ट्स की मानें तो पठान ने 6 दिन के अंदर 600 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसी बीच सिद्धार्थ को लेकर एक खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि आनंद साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो मल्टी स्टारर होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो टॉलीवुड प्रोडक्शन कंपनी माइथ्री मूवी मेकर्स काफी समय से प्रभास और सिद्धार्थ आनंद के साथ मिलकर एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रही है।
प्रभास के साथ ऋतिक रोशन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोडक्शन कंपनी ऋतिक रोशन और प्रभास के लीड रोल वाले इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए तैयार है। चर्चा ये भी है कि ये फिल्म इंडियन सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म हो सकती है। फिलहाल सिद्धार्थ आनंद अपने इस मल्टी स्टारर ड्रीम प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे है। कहा जा रहा है ये प्रोजेक्ट 2024 तक फ्लोर पर आएगा। कहा जा रहा है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो आनंद का यह ड्रीम प्रोजेक्ट कई नए रिकॉर्ड बनाएगा और तोड़ेगा भी।
ऋतिक-दीपिका के साथ कर रहे फाइटर
आपको बता दें कि पठान के बाद सिद्धार्थ आनंद का पूरा फोकस उनकी अपकमिंग फिल्म फाइटर पर है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड रोल प्ले कर रहे है। यह पहला मौका है जब दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर साथ नजर आएंगी। फिल्म में अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर भी हैं। इस फिल्म को रेमन चिब ने लिखा। आनंद इस फिल्म को अपने होम प्रोडक्शन मार्फ्लिक्स के बैनर तले बना रहे है। वे इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर भी डेब्यू कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है।
ऋतिक-प्रभास का वर्कफ्रंट
2022 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा बुरी तरह पिटी। वहीं, उनकी अपकमिंग फिल्म फाइटर है। बात प्रभास की करें तो वह आदिपुरुष, सालार, प्रोजेक्ट के सहित कुछ और फिल्मों में नजर आएंगे। फिलहाल इन फिल्मों की शूटिंग चल रही है।
ये भी पढ़ें..
सनी देओल की Gadar 2 में नहीं दिखेंगे 'अशरफ अली', इस सिटी के कॉलेज को बनाया था पाकिस्तान, PHOTOS
आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया बेटी का चेहरा, 6 PHOTOS में देखें सालभर की मालती मैरी की क्यूटनेस
पठान के बाद BOX OFFICE पर होगा 8 एक्शन पैक्ड फिल्मों का धमाका, इन 2 स्टार्स पर लगा करोड़ों का दांव
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।