Pathaan की सुनामी से घबराए Shehzada के मेकर्स, अब तय समय पर रिलीज नहीं होगी कार्तिक आर्यन की मूवी

Published : Jan 31, 2023, 08:31 AM IST
kartik aaryan shehzada release postponed amid shahrukh khan pathaan KPJ

सार

बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की पठान का गदर देखने को मिल रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म जो 10 फरवरी को रिलीज हो रही थी उसे पठान की वजह से पोस्टपोन कर दिया गया है। मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज भी रिवील की है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) का जलवा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दिख रहा है। फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। इतना ही नहीं फिल्म की कमाई देख कईयों की नींद उड़ गई है। पठान सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धमाल मचा रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि पठान की सुनामी देख कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म शहजादा (Shehzada) की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अब अपने तय समय पर सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। कहा जा रहा कि शहजादा की रिलीज डेट एक हफ्ते आगे बढ़ा दी गई है। बता दें कि कार्तिक की फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 17 फरवरी को रिलीज होगी।

शाहरुख खान की रिस्पेक्ट में बदली फिल्म की रिलीज डेट

फिल्म प्रोड्यूसर अमन गिल ने शहजादा की रिलीज डेट आगे बढ़ाने को लेकर ई-टाइम्स से बातचीत के दौरान बताया कि कार्तिक आर्यन, शाहरुख खान की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं और हम सब भी उनसे बहुत प्यार करते हैं। इसलिए हमने फैसला लिया है हमारे लिए यह बेहतर होगा कि हम अपनी फिल्म एक हफ्ते बाद रिलीज करें। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने लिखा- #BreakingNews... #शहजादा एक नई तारीख पर शिफ्ट हो गई... अब एक हफ्ते की देरी से आएंगे, 17 फरवरी 2023 को... यह #KartikAaryan #KritiSanon स्टारर #RohitDhawan द्वारा निर्देशित है। आपको बता दें कि इस फिल्म कार्तिक बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रहे हैं।

अल्लू अर्जुन की फिल्म का रीमेक है शहजादा

आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा सुपरहिट तेलुगु फिल्म अला वैकुंठपुरमुलु का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। तेलुगु फिल्म में अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े ने लीड रोल प्ले किया था। वहीं, शहजादा में कार्तिक-कृति के साथ मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर लीड रोल में है। फिल्म के डायरेक्टर रोहित धवन है।

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट

बात कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की करें तो 2022 उनके लिए शानदार रहा। जब बॉलीवुड के दिग्गजों की फिल्में सुपरफ्लॉप हो रही थी उस दौरान कार्तिक का फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर हंगामा किया था। वहीं, उनकी अपकमिंग फिल्म कियारा अडवाणी के साथ सत्यप्रेम की कथा है। इसके अलावा वह अनुराग बसु की फिल्म आशिकी 3 में नजर आएंगे।

 

ये भी पढ़ें..

आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया बेटी का चेहरा, 6 PHOTOS में देखें सालभर की मालती मैरी की क्यूटनेस

पठान के बाद BOX OFFICE पर होगा 8 एक्शन पैक्ड फिल्मों का धमाका, इन 2 स्टार्स पर लगा करोड़ों का दांव

Box Office Report : पठान के आगे ढेर गांधी गोडसे एक युद्ध, ऐसा है साउथ के 2 कमाऊ पूत का हाल

SRK की पठान का गदर लेकिन इस मामले में बाहुबली-RRR-KGF 2 से रह गई पीछे, पर पछाड़ डाला आमिर-अक्षय को

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश