MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • SRK की पठान का गदर लेकिन इस मामले में बाहुबली-RRR-KGF 2 से रह गई पीछे, पर पछाड़ डाला आमिर-अक्षय को

SRK की पठान का गदर लेकिन इस मामले में बाहुबली-RRR-KGF 2 से रह गई पीछे, पर पछाड़ डाला आमिर-अक्षय को

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) ने अपने वीकेंड पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। हालांकि, फिल्म बाहुबली, केजीएफ 2 और आरआरआर से पीछे रह गई। इन फिल्मों का कलेक्शन पठान से ज्यादा रहा।

3 Min read
Rakhee Jhawar
Published : Jan 30 2023, 12:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : instagram

1. बाहुबली 2
2017 में आई डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन ने रिलीज के साथ सिनेमाघरों में हंगामा किया था। बता दें कि फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 845 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म में प्रभास, तमन्ना, अनुष्का शेट्टी लीड रोल में थे।

210
Image Credit : instagram

2. केजीएफ 2
डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म केजीएफ 2 का भी जमकर गदर देखने को मिला। 2022 में आई साउथ स्टार यश की फिल्म ने वीकेंड पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 717 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म में यश के साथ संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि शेट्टी लीड रोल में थे।

310
Image Credit : instagram

3. आरआरआर
राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर ने जमकर कमाई की। एसएस राजामौली की फिल्म ने पहले वीकेंड पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 712 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। फिल्म 2022 में आई थी। 

410
Image Credit : instagram

4. 2.0
2018 में आई रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 को एस शंकर ने डारेक्ट किया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 474 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

510
Image Credit : instagram

5. सुल्तान
2016 में आई सलमान खान और अनुष्का शेट्टी की फिल्म सुल्तान ने सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म किया था। अली अब्बास जफर की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 396 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

610
Image Credit : instagram

6. दंगल
डायरेक्टर नीतेश तिवारी की 2016 में आई फिल्म दंगल ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया। आमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा की फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड 375 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

710
Image Credit : instagram

7. साहो
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म साहो, जो 2019 में रिलीज हुई थी, इसे सुजीत ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड 368 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर, मंदिरा बेदी, चंकी पांडे लीड रोल में थे।

810
Image Credit : instagram

8. संजू
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू भी ब्लॉकबस्टर रही है। रणबीर कपूर, सोनम कपूर परेश रावल की यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई। कमाई के मामले में पहले वीकेंड वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसने 348 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। 

910
Image Credit : instagram

9. धूम 3
विजय कृष्णा अचार्य की फिल्म धूम 3 की भी सिनेमाघरों में खूब धूम देखने को मिली। 2013 में आई फिल्म में आमिर खान, कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। फिल्म ने पहले वीकेंड वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 345 करोड़ रुपए कमाए थे।

1010
Image Credit : instagram

10. टाइगर जिंदा है
2017 में आई सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर जिंदा को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फर्स्ट वीकेंड पर 338 करोड़ रुपए कमाए थे।

ये भी पढ़ें..
मेहंदी सेरेमनी में अथिया को लाड करते दिखे KL Rahul, बेटी के संगीत में नाचे सुनील शेट्टी, UNSEEN PHOTOS

शाहरुख खान की 8 FLOP फिल्में जो BOX OFFICE पर 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई, 1 का हाल जान नहीं होगा यकीन

Pathaan की आंधी में उड़े आमिर-अक्षय-सलमान सहित ये स्टार्स, SRK की मूवी ने इन 8 फिल्मों को ऐसे पछाड़ा

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved