- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Box Office Report : पठान के आगे ढेर गांधी गोडसे एक युद्ध, ऐसा है साउथ के 2 कमाऊ पूत का हाल
Box Office Report : पठान के आगे ढेर गांधी गोडसे एक युद्ध, ऐसा है साउथ के 2 कमाऊ पूत का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म पठान (Pathaan) इस समय अपने शबाब पर है। फिल्म को लेकर हर कोई क्रेजी नजर आ रहा है। पठान का कलेक्शन तो शानदार है, इसके साथ और इससे पहले रिलीज हुई फिल्मों का हाल बुरा है। राजकुमार संतोषी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई है।

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान ने देश के साथ ही दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का जमा लिया है। फिल्म ने 5 दिन में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 282 करोड़ का कलेक्शन किया है।
बात फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो यहां भी पठान ने झंडे गाढ़ रखे हैं। फिल्म ने 550 करोड़ का कलेक्शन अपने पहले वीकेंड पर कर लिया है।
पठान 25 जनवरी को रिलीज हुई थी, वहीं, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन इस फिल्म का हाल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं है।
संतोषी ने अपने जोनर से हटकर फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध बनाई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। फिल्म रविवार को महज 16 लाख रुपए की कमा पाई। फिल्म ने 4 दिन में 1.77 करोड़ को कलेक्शन किया।
आपको बता दें कि पठान से 14 दिन पहले साउथ सुपरस्टार थलापति विजय और अजीत कुमार की फिल्में वारिसु और थुनिवु रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस रहा, लेकिन पठान के आते ही इनकी कमाई पर ब्रेक लग गया।
थलापति विजय की फिल्म वारिसु अपनी रिलीज के साथ छा गई। फिल्म की रिलीज को 19 दिन पूरे हो गए हैं। रविवार को फिल्म ने 2.29 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 204 करोड़ रुपए रहा। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 292 करोड़ रुपए कमाए।
वहीं, बात अजीत कुमार की फिल्म की करें तो इसने रविवार को 1.61 करोड़ रुपए का कारोबार किया। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 130 करोड़ का बिजनेस किया है, वहीं वर्ल्डवाइड इसने 181.75 करोड़ की कमाई की।
ये भी पढ़ें..
SRK की पठान का गदर लेकिन इस मामले में बाहुबली-RRR-KGF 2 से रह गई पीछे, पर पछाड़ डाला आमिर-अक्षय को
शाहरुख खान की 8 FLOP फिल्में जो BOX OFFICE पर 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई, 1 का हाल जान नहीं होगा यकीन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।