
Pathaan Success Party: शाहरुख खान की फिल्म पठान की कामयाबी के बाद डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इसमें शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी पहुंचे। इस दौरान शाहरुख खान ने बेहद मजेदार तरीके से मीडिया के सवालों के जवाब दिए। शाहरुख ने कहा- जॉन अब्राहम इस फिल्म की जान हैं, उन्होंने सेट पर मेरी बहुत मदद की।
जॉन के कच्छे को लेकर ये बोले शाहरुख :
शाहरुख ने आगे कहा- जॉन ने फिल्म में जो किरदार निभाया है, वही इस मूवी की जान है। जॉन को फिल्म में लो तो कपड़ों का खर्चा भी कम ही होता है। कच्छे पहना दो बस हो जाएगा। शाहरुख ने आगे कहा- मुझे तो थोड़ा-बहुत ही एक्शन आता था। लेकिन जॉन ने मेरी बहुत मदद की।
जॉन का एहसान नहीं भूल सकता :
शाहरुख के मुताबिक, मैं जॉन को देखता था कि वो तीन-चार दिन से लगातार प्रैक्टिस कर रहा था। मैंने सोचा कि ये कुछ नया सीखना चाहता है लेकिन बाद में मुझे पता चला कि वो तो मेरे लिए इतनी मेहनत कर रहा था, ताकि मुझे स्टंट या एक्शन सीन के दौरान चोट ना लगे। इसलिए मैं जॉन का एहसान नहीं भूल सकता।
Pathaan Mistakes: शाहरुख की पठान में हुईं ये 7 बड़ी गलतियां, ध्यान से देखा तो पीट लेंगे माथा
शाहरुख के कमबैक पर क्या बोले जॉन अब्राहम?
वहीं, शाहरुख खान के कमबैक पर जॉन अब्राहम ने कहा कि वो वापस नहीं आए हैं, वो बस लू (वॉशरूम) ब्रेक पर गए थे। वहीं, शाहरुख ने कहा कि शूटिंग के दौरान वो सेट पर सबको पिज्जा खिलाते थे। वहीं जॉन सबके लिए पास्ता लेकर आते थे। बता दें कि पठान ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने महज 5 दिनों में ही दुनियाभर से 542 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। सिर्फ भारत में ही फिल्म अब तक 280 करोड़ रुपए कमा चुकी है।
ये भी देखें :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।