MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Pathaan Mistakes: शाहरुख की पठान में हुईं ये 7 बड़ी गलतियां, ध्यान से देखा तो पीट लेंगे माथा

Pathaan Mistakes: शाहरुख की पठान में हुईं ये 7 बड़ी गलतियां, ध्यान से देखा तो पीट लेंगे माथा

'पठान' बॉक्सऑफिस पर आए दिन नए-नए रिकार्ड बना रही है। फिल्म ने रिलीज के महज 5 दिनों में ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म में एक्शन सीन और VFX की भरमार है। भले ही फिल्म खूब चल रही है, लेकिन इसमें गई बड़ी मिस्टेक्स हैं। आइए जानते हैं 7 बड़ी गलतियां।

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
| Updated : Jan 30 2023, 06:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : google

गलती नंबर 1  - कैसे बढ़ गई हाइट?
फिल्म के एक सीन में पठान यानी शाहरुख खान और जिम यानी जॉन अब्राहम लड़ने के लिए एक-दूसरे के सामने होते हैं। इस दौरान शाहरुख की हाइट जॉन से काफी कम दिखती है। लेकिन अगले ही सीन में जब शाहरुख खान जॉन अब्राहम को किक मारते हैं, तो वो अचानक से लंबे हो जाते हैं।  

27
Image Credit : google

गलती नंबर 2 - कहां से आया बम?
फिल्म के एक सीन में पठान यानी शाहरुख खान एक ट्रक के उपर से उड़ते हुए नजर आते हैं। इस दौरान वो बाइक पर होते हैं और उनके दोनों हाथ बाइक के हैंडल पर होते हैं। लेकिन अगले ही सीन में शाहरुख का एक हाथ बाइक से हट जाता है और उनके राइट हैंड में बम आ जाता है। 

37
Image Credit : google

गलती नंबर 3 - किधर गायब हो गई ट्रेन
फिल्म के एक सीन में एक हेलिकॉप्टर में आग लग जाती है और वो गोल-गोल घूमते हुए नीचे की तरफ गिरने लगता है। इसी दौरान सामने से रेलवे ट्रैक पर एक ट्रेन आती दिखती है। हालांकि, अगले ही सीन में जब हेलिकॉप्टर रेलवे ट्रैक से टकराता है तो फ्रेम में दूर-दूर तक कहीं ट्रेन नजर नहीं आती है।

47
Image Credit : google

गलती नंबर 4 - अचानक इतनी दूर हो गया पठान?
फिल्म के एक सीन में जॉन अब्राहम और शाहरुख खान बर्फ के ऊपर बाइक पर भागते नजर आते हैं। जॉन आगे होते हैं और शाहरुख पीछे। इस सीन में पहले तो दोनों की दूरी काफी कम नजर आती है। लेकिन अगले ही सीन में जब जॉन बम फेंकते हैं, तो शाहरुख खान उनसे काफी दूर नजर आते हैं। आखिर अचानक ये डिस्टेंस इतना कैसे बढ़ गया। 

57
Image Credit : google

गलती नंबर 5 - अचानक कहां से आए इतने लोग?
फिल्म के एक सीन में शाहरुख खान ट्रक के ऊपर चढ़कर इस गार्ड को गोली मारते हैं। जब शाहरुख इसे गोली मारते हैं, तो वहां दूसरा कोई नहीं होता, लेकिन अगले ही सीन में उस ट्रक पर शाहरुख के सामने नीली वर्दी में कई गार्ड आ जाते हैं। 

67
Image Credit : google

गलती नंबर 6 - कैसे करीब आ गए पठान-जिम
फिल्म के एक सीन में पठान यानी शाहरुख और जिम यानी जॉन अब्राहम एक ट्रक के ऊपर आमने-सामने होते हैं। इस दौरान दोनों की डिस्टेंस काफी ज्यादा होती है। लेकिन अगले ही शॉट में दोनों एक ही फ्रेम में बेहद करीब दिखने लगते हैं। है ना कमाल की बात। 

77
Image Credit : google

गलती नंबर 7 - हेलमेट के बाद भी नहीं बिखरे बाल 
फिल्म पठान के एक सीन में जॉन अब्राहम यानी जिम अपना हेलमेट उतारते हुए नजर आते हैं। काफी देर तक हेलमेट पहने रहने के बावजूद जॉन के बाल जरा भी इधर-उधर नहीं होते। जॉन अब्राहम के बाल ऐसे सेट दिखते हैं, जैसे उन्होंने जेल लगा रखा हो। 

ये भी देखें : 

Gadar Story: एक सिपाही की दर्दनाक और रियल कहानी पर बनी है सनी देओल की गदर

Pathaan: सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी पठान, ये 5 रिकॉर्ड भी किए अपने नाम

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Recommended image2
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image3
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image4
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image5
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved