Jaat Day 5 Collection: सोमवार को कैसा रहा सनी देओल की फिल्म का हाल, जानिए कमाई

Published : Apr 14, 2025, 09:44 PM ISTUpdated : Apr 14, 2025, 11:33 PM IST
Sunny Deol Jaat Day 5 Collection

सार

Jaat Box Office Day 5 Collection:  सनी देओल की 'जाट' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने पांचवें दिन भी अच्छी कमाई की, जिससे कुल कलेक्शन 50 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

Jaat Movie Latest Box Office Report: सनी देओल की फिल्म 'जाट' खूब दर्शक खींच रही है। पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी का असर फिल्म के कलेक्शन पर खूब देखने मिल रहा है। यही वजह है कि मंडे टेस्ट में भी यह फिल्म पास हो गई है। जी हां, रिलीज के बाद पांचवें दिन भी इस फिल्म में जमकर नोट छापे, जिसकी बदौलत इसका कलेक्शन 50 करोड़ के करीब पहुंच गया है। हालांकि, चौथे दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में 50 फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। फिर भी इसके पहले तीन दिन तक जो ट्रेंड चला आ रहा था, उसको फिल्म ने लगभग-लगभग बरकरार रखा है।

Jaat ने पांचवें दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड ट्रैकर वेबसाइट Sacknilk.com ने 'जाट' की पांचवें दिन की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं। इस रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने सोमवार को 7.50 करोड़ रुपए  की कमाई की है। पांचवें दिन की कमाई को मिलाने के बाद फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 47.75 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

Jaat ने पहले से पांचवें दिन तक कितनी-कितनी कमाई की?

  • Jaat Day 1 (गुरुवार) Collection: 9.5 करोड़ रुपए
  • Jaat Day 2 (शुक्रवार) Collection: 7 करोड़ रुपए
  • Jaat Day 3 (शनिवार) Collection: 9.75 करोड़ रुपए
  • Jaat Day 4 (रविवार) Collection: 14 करोड़ रुपए
  • Jaat Day 5 (रविवार) Collection: 7.50 करोड़ रुपए

Jaat फिल्म का बजट और स्टार कास्ट

गोपीचंद मलिनेनी के निर्देशन में बनी 'जाट' का निर्माण 'पुष्पा 2 : द रूल' जैसी ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फ़िल्में बना चुकी प्रोडक्शन कंपनी Mythri Movie Makers ने किया है। किसी साउथ इंडियन प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले सनी देओल की यह पहली फिल्म है। गोपीचंद मलिनेनी के साथ भी उन्होंने पहली बार काम किया है।  इस फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपए है। फिल्म में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह रेजिना कैसेंड्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन और सैयामी खेर ने अहम् भूमिका निभाई है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sunny Deol संग रिश्ते के सवाल पर भड़कीं सौतेली मां हेमा मालिनी, जानिए क्या कहा?
रानी मुखर्जी की वो आखिरी 5 फिल्में, 3 हिट-2 फ्लॉप, एक के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड