
Singer Shaan Buy 10 Crore Luxury Bungalow : बॉलीवुड सिंगर शान और उनकी पत्नी राधिका मुखर्जी ने पुणे के प्रभाचीवाड़ी में आलीशान और लग्जरी बंगला खरीदा है। 10 करोड़ रुपये की कीमत की वाली इस प्रॉपर्टी के लिए दंपति ने 50 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क चुकाया है।
शान ने साल 1999 की मूवी प्यार में कभी कभी से अपनी सिंगिंग की शुरुआत की थी। इसमें उनके गाए दो गाने मुसु मुसु हासी देउ और वो पहली बार गाए ब्लॉकबस्टर बन गए थे। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके हिट ट्रेक में
चांद सिफारिश, जब से तेरे नैना, वो लड़की है कहां, कुछ तो हुआ है, लड़की क्यों, माई दिल गोज़ मम्म, और चार कदम जैसे टॉप चार्ट बस्टर सॉन्ग शामिल हैं। शान ने कई सिंगिंग रियलिटी शो की मेजबानी और जज भी किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।