
Salman Khan Death Threat Car Bomb Warning : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है। कार में बम धमाका करने की भी धमकी भी दी गई है। किसी अज्ञात शख्स ने परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर ये धमकी दी है। वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
बॉलीवुड के दबंग खान कहे जाने वाले सुपरस्टार के सितारे ठीक नहीं चल रहे हैं। उनकी सिकंदर मूवी भी औसत से कम ही रही है। पिछल कुछ सालों से उनकी फिल्में लगातार पिट रही हैं। वहीं काले हिरण के शिकार मामले में कोर्ट से राहत मिलने के बाद राजस्थान का कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग उनकी जान के पीछे पड़ा है। बीते साल उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट में दनादन गोलियां बरसाई गईं थीं। हालांकि ये केवल चेतावनी थी। वहीं अब तो परिवहन विभाग के व्हाट्सअप नंबर पर उन्हें जान से मारने के लिए धमकाया गया है। इसमें ये भी कहा गया है कि अब उन्हें बम धमाका करके मारा जाएगा। इसके बाद सलमान खान के घर सिक्योरिटी बढाई गई है।
सलमान को मिली धमकी के बारे में पुलिस सबसे पहले जांच कर रही है कि कहीं ये चेतावनी लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से तो नहीं आई है। अभी तक किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस को शक है कि ये कोई मजाक या फिर पॉप्युलैरिटी हासिल करने के लिए किया गया स्टंट भी हो सकता है। बावजूद इसके पुलिस पूरी गंभीरता से इस धमकी की जांच कर रही है।
बता दें कि साल 2024 में सलमान खान को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली थी, जिसमें कहा गया था कि वे बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांगे और पांच करोड़ का हर्जाना दें। इसके बाद 30 अक्टूबर को को एक बार फिर धमकी देकर उनसे 2 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी। बीते साल दो अज्ञात लोगों ने फर्जी identity card का इस्तेमाल उनके पनवेल फार्महाउस में घुसने की नाकाम कोशिश भी की थी। हालांकि कोई अनोहनी होती उससे पहले ही दोनों को हिरासत में ले लिया गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।