सनी देओल की वो 10 फ़िल्में, जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाईं!

Published : Apr 23, 2025, 11:40 AM ISTUpdated : Apr 26, 2025, 12:40 PM IST

तकरीबन 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके सनी देओल ने कई ऐसी मूवीज भी की हैं, जो अनाउंस तो हुईं। लेकिन बड़े पर्दे तक नहीं पहुंच पाईं। कुछ अनाउंसमेंट के बाद ही बंद हुईं तो कुछ आधी-अधूरी शूटिंग के बाद आगे ना बढ़ सकी। ये हैं ऐसी 10 फ़िल्में…

PREV
110

द मैन

सनी देओल बतौर लीड एक्टर ही नहीं, डायरेक्टर के तौर भी यह फिल्म कर रहे थे। फिल्म के लिए उन्होंने शिल्पा शेट्टी को हीरोइन के तौर पर चुना। लेकिन इसी दौरान राज कुंद्रा के लगातार दबाव के चलते शिल्पा ने फिल्म के ऊपर अपने रिश्ते को चुना और उन्होंने शादी कर ली। 2011 में एक बातचीत के दौरान सनी देओल ने कहा था कि उनकी फिल्म बंद नहीं हुई है, वे ज़ल्दी ही इसकी शूटिंग करेंगे। लेकिन उसके बाद से इस फिल्म के बारे में कोई अपडेट नहीं है।

210

2.खोटा सिक्का (1993)

गुड्डू धनोआ इस फिल्म का निर्देशन करने वाले थे वे ही राजू कोठारी और ललित कपूर के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे थे। हालांकि, सनी देओल के लीड रोल वाली यह फिल्म आगे नहीं बढ़ सकी और ठंडे बस्ते में चली गई।

310

3.आलमगीर (1995)

सनी देओल यह फिल्म रवीना टंडन के साथ करने वाले थे। मेहुल कुमार फिल्म को निर्देशित कर रहे थे। लेकिन किसी वजह से फिल्म आगे नहीं बढ़ सकी और यह बंद हो गई।

410

4.शीशा (2001)

गुड्डू धनोआ ने सनी देओल को लीड रोल में लेकर यह हॉरर फिल्म अनाउंस की थी। लेकिन यह ठंडे बस्ते में चली गई। बाद में गुड्डू धनोआ ने निर्माता के तौर पर इसी टाइटल से एक इरोटिक फिल्म बनाई, जिसमें सोनू सूद और नेहा धूपिया ने लीड रोल निभाया था। फिल्म का निर्देशन आशु त्रिखा ने किया था।

510

5.चुनौती (1999)

सनी देओल इस फिल्म में लीड रोल कर रहे थे। उनके साथ रेखा, अरशद वारसी, शक्ति कपूर, मुकेश ऋषि और असरानी जैसे कलाकार भी अहम् रोल में दिखने वाले थे। के.सी. बोकाड़िया फिल्म निर्देशित कर रहे थे। हालांकि, फिल्म थिएटर्स तक पहुंचने से पहले ही बंद हो गई।

610

6.यश चोपड़ा की बड़े बजट की फिल्म

टाइटल का खुलासा नहीं हुआ, लेकिन बताया जाता है कि यश चोपड़ा सनी देओल के साथ बड़े बजट की एक फिल्म प्लान कर रहे थे। फिल्म के लिए दिलीप कुमार, सनी देओल और अनिल कपूर को कास्ट कर लिया गया था। लेकिन यश चोपड़ा की 'मसाल' से पहले अनाउंस हुई यह फिल्म आगे नहीं बढ़ सकी।

710

7.इंडियन (1997)

1997 में ऐश्वर्या राय के साथ सनी देओल 'इंडियन' टाइटल वाली फिल्म करने वाले थे। पहलाज निहलानी इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले थे। हालांकि, अज्ञात कारणों से यह फिल्म बंद हो गई और सनी देओल ने टाइटल अपने पास रखकर इसी नाम से दूसरी फिल्म बनाई, जो 2001 में रिलीज हुई, जिसका निर्देशन एन. महाराजन ने किया था।

810

8.इश्क मुश्क (1998)

सनी देओल के साथ इस फिल्म में बॉबी देओल, डिम्पल कपाड़िया और सोनाली बेंद्रे अहम् रोल करने वाले थे। संगीत सिवान निर्देशित यह फिल्म अनाउंसमेंट के बाद बंद हो गई, जिसे सनी देओल प्रोड्यूस भी करने वाले थे।

910

9.तीरंदाज़ (1993)

डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने अपनी इस फिल्म में सनी देओल और श्रीदेवी को साइन किया था। यह 1993 में रिलीज हुई इंग्लिश फिल्म 'रॉबिन हुड : मेन इन टाइट' की रीमेक थी। बाद में जब मेकर्स को एहसास हुआ कि अनिल कपूर की 'राजकुमार' भी इसी लाइन पर है तो उन्होंने अपनी फिल्म बंद कर दी।

1010

10.बे-नकाब (1988)

सनी देओल यह फिल्म संजय दत्त, संगीता बिजलानी, मंदाकिनी, सोनम, संदीप और जती वर्मा के साथ करने वाले थे। फिल्म का निर्देशन पवन अरोड़ा करने वाले थे। लेकिन यह फिल्म कभी बन नहीं पाई।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories