MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Rajpal Yadav की चमकी किस्मत! जेल में बंद एक्टर की फीस बढ़ी, नई फिल्म में मिला विलेन का रोल

Rajpal Yadav की चमकी किस्मत! जेल में बंद एक्टर की फीस बढ़ी, नई फिल्म में मिला विलेन का रोल

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस केस में न्यायिक हिरासत में बंद राजपाल यादव को फिल्ममेकर प्रियदर्शन का साथ मिला है। डायरेक्टर ने अगली मूवी में उनकी फीस बढ़ाकर मदद का ऐलान किया है। इंडस्ट्री में इस कदम की खूब चर्चा हो रही है।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Feb 15 2026, 04:33 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
राजपाल यादव केस में क्या बोले प्रियदर्शन?
Image Credit : Facebook

राजपाल यादव केस में क्या बोले प्रियदर्शन?

मिड से बातचीत में प्रियदर्शन ने बताया कि वे 20 साल से राजपाल यादव को जानते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति से वाकिफ हैं। बकौल प्रियदर्शन, "मैंने पहली बार उन्हें 'जंगल' में देखा था और उनके परफॉर्मेंस से चकित रह गया था।"

25
प्रियदर्शन की अगली फिल्म में विलेन बनेंगे राजपाल यादव
Image Credit : Facebook

प्रियदर्शन की अगली फिल्म में विलेन बनेंगे राजपाल यादव

बकौल प्रियदर्शन, "उनके साथ मेरी पहली फिल्म 'मालामाल वीकली' थी। उसके बाद वे मेरी ज्यादातर फिल्मों का हिस्सा बने। उनकी स्थिति को देखते हुए मैंने अपनी अगली फिल्म के प्रोड्यूसर्स (जुबली फिल्म्स) से कहा कि वे उन्हें उनकी फीस से ज्यादा मेहनताना दें। हम उन्हें बचाना चाहते हैं। प्रोड्यूसर्स सहमत हैं। राजपाल मेरी फिल्म में विलेन के रूप में दिखाई देंगे।" प्रियदर्शन के मुताबिक़, उन्होंने उन्हें लगातार फिल्मों और विज्ञापनों में काम दिलाया ताकि उनकी आमदनी बनी रहे।

यह भी पढ़ें : Rajpal Yadav को नहीं मिला पैसा, बॉलीवुड बस पब्लिसिटी बटोर रहा? एक्टर की पोस्ट ने मचाया बवाल

35
राजपाल यादव का 9 करोड़ के कर्ज का मामला?
Image Credit : Facebook

राजपाल यादव का 9 करोड़ के कर्ज का मामला?

कानूनी विवाद 2012 की फिल्म Ata Pata Laapata से जुड़ा है, जिसे राजपाल ने डायरेक्ट किया था। बॉक्स ऑफिस पर असफल रही इस फिल्म के लिए लिया गया 5 करोड़ रुपए का कर्ज ब्याज के कारण बढ़ता गया और 9 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। राजपाल यादव के 7 चेक बाउंस हुए और यह मामला आपराधिक कार्यवाही तक पहुंच गया। फ़रवरी 2026 में राजपाल यादव तिहाड़ जेल में सरेंडर किया।

45
राजपाल यादव को मिल रहा फिल्म इंडस्ट्री का सपोर्ट
Image Credit : Getty

राजपाल यादव को मिल रहा फिल्म इंडस्ट्री का सपोर्ट

राजपाल यादव को फिल्म इंडस्ट्री से पूरा सपोर्ट मिल रहा है। सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, मीका सिंह और अनीस बज्मी समेत कई सेलेब्स एक्टर की मदद का ऐलान कर चुके हैं। टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ने राजपाल यादव के हालात को दिल तोड़ने वाला बताया और आर्थिक मदद का ऐलान किया। यादव के करीबी सहयोगी पदम् सिंह ने भरोसा जताया कि समय मिलने पर राजपाल हर रुपया चुका सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Rajpal Yadav ही नहीं, चेक बाउंस केस में फंस चुके ये 5 स्टार्स, इनमें एक सनी देओल की हीरोइन!

55
संकट के बीच राजपाल यादव का इमोशनल स्टेटमेंट
Image Credit : instagram

संकट के बीच राजपाल यादव का इमोशनल स्टेटमेंट

राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर से पहले इमोशनल स्टेटमेंट दिया था, जो मीडिया में जमकर वायरल हुआ। उन्होंने कहा था, "मेरे पास पैसे नहीं हैं… मेरा कोई दोस्त भी नहीं है...मुझे अकेले इस संकट से जूझना है।" इस पूरे घटनाक्रम ने इंडस्ट्री में कलाकारों की आर्थिक असुरक्षा पर बहस छेड़ दी है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
करोड़ों की संपत्ति, फिर भी 1 BHK में रहते हैं सलमान खान-फैंस कर रहे तारीफ
Recommended image2
Assi OTT Release Date: तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ थिएटर से पहले OTT पर लॉक! जानिए कब-कहां देखें?
Recommended image3
Jana Nayagan Release Update: विजय की आखिरी फिल्म पर ब्रेक! मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट
Recommended image4
भगवान शंकर बनने वाले टॉप 5 एक्टर्स ने कितना पैसा कमाया, एक ने हर दिन वसूले 2 CR+
Recommended image5
O Romeo छोड़ो, इस फिल्म ने दूसरे दिन लगाई बड़ी छलांग, पहले दिन के मुकाबले की 133% ज्यादा कमाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved