MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Rajpal Yadav को नहीं मिला पैसा, बॉलीवुड बस पब्लिसिटी बटोर रहा? एक्टर की पोस्ट ने मचाया बवाल

Rajpal Yadav को नहीं मिला पैसा, बॉलीवुड बस पब्लिसिटी बटोर रहा? एक्टर की पोस्ट ने मचाया बवाल

राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। 5 करोड़ रुपए के लोन से शुरू हुआ मामला अब करीब 9 करोड़ तक पहुंच गया है। सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने मदद का ऐलान किया। लेकिन इस बीच KRK ने चौंकाने वाला दावा किया है।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Feb 13 2026, 04:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
राजपाल यादव चेक बाउंस केस: 9 करोड़ रुपए बकाया, तिहाड़ जेल में एक्टर
Image Credit : Getty

राजपाल यादव चेक बाउंस केस: 9 करोड़ रुपए बकाया, तिहाड़ जेल में एक्टर

बॉलीवुड के कॉमेडी किंग राजपाल यादव ने 2010 में अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के निर्माण के लिए दिल्ली की एक कंपनी से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही और वह कर्ज नहीं चुका पाए। समय के साथ ब्याज सहित यह राशि करीब 9 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। फरवरी 2026 में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजपाल यादव को सरेंडर करना पड़ा और उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

25
बॉलीवुड सेलेब्स की मदद पर राजपाल यादव के भाई ने क्या कहा?
Image Credit : Instagram

बॉलीवुड सेलेब्स की मदद पर राजपाल यादव के भाई ने क्या कहा?

राजपाल यादव के सरेंडर के बाद खबरें आईं कि सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद सहित कई सितारों ने आर्थिक मदद की पेशकश की है। लेकिन कमाल आर खान (KRK) ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से दावा किया कि यादव को कोई मदद नहीं मिली है। KRK ने लिखा, "राजपाल यादव के भाई ने कहा है कि उन्हें अभी तक किसी से कोई पैसा नहीं मिला है। लोग सिर्फ पब्लिसिटी के लिए मदद की खबरें दे रहे हैं।" केआरके ने आगे लिखा, "राजपाल के भाई को सिर्फ सोनू सूद पर भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि सोनू भाई 1–2 करोड़ रुपए की मदद करेंगे। देखते हैं क्या सोनू भाई फंड देंगे।"

Brother of #RajpalYadav said that they haven’t got any money from anybody till now. All the ppl are just giving News of helping Rajpal for publicity. He said that he believes only @SonuSood and he is very much sure that Sonu will give them ₹1-2CR today. Let’s see if Sonu Bhai…

— KRK (@kamaalrkhan) February 13, 2026

यह भी पढ़ें : Rajpal Yadav ही नहीं, चेक बाउंस केस में फंस चुके ये 5 स्टार्स, इनमें एक सनी देओल की हीरोइन!

35
राजपाल यादव के मैनेजर ने क्या कुछ कहा?
Image Credit : instagram

राजपाल यादव के मैनेजर ने क्या कुछ कहा?

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने एक इंटरव्यू में बताया कि कई बड़े सितारे मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा, "कई लोग राजपाल यादव की मदद के लिए संपर्क कर रहे हैं। सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन ने समर्थन दिया है। मैं अभी डेविड धवन से बात कर रहा था, उन्होंने भी संपर्क किया। रतन जैन, वरुण धवन समेत कई लोग इस बार मदद के लिए आगे आए हैं, जिसे राजपाल ने दिल से सराहा है।" हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि सरेंडर से पहले राजपाल ने किसी से आर्थिक सहायता मांगी थी या नहीं।

45
क्या है राजपाल यादव का चेक बाउंस केस, कब शुरू हुई पूरा कानूनी
Image Credit : instagram

क्या है राजपाल यादव का चेक बाउंस केस, कब शुरू हुई पूरा कानूनी

मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'अता पता लापता' के लिए 5 करोड़ रुपए उधार लिए। 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें और उनकी पत्नी राधा यादव को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत दोषी ठहराया। सात चेक बाउंस होने के बाद अदालत ने उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई। जून 2024 में दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगाई और बकाया चुकाने के असली एफर्ट दिखाने को कहा।

यह भी पढ़ें : Rajpal Yadav की 128 मिनट की वो फिल्म, जिसने पहुंचा दिया जेल, जानिए मुफ्त में कहां देखें?

55
राजपाल यादव ने जमा किए 75 लाख, फिर भी नहीं टली गिरफ्तारी
Image Credit : instagram

राजपाल यादव ने जमा किए 75 लाख, फिर भी नहीं टली गिरफ्तारी

अक्टूबर 2025 तक राजपाल यादव ने 75 लाख रुपए जमा किए। लेकिन अदालत ने कहा कि कुल बकाया का बड़ा हिस्सा अभी भी बाकी है। फरवरी 2025 में जस्टिस स्वर्णा कांत शर्मा ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया। राजपाल ने अंतिम समय में एक हफ्ते की अतिरिक्त मोहलत मांगी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर तिहाड़ जेल भेज दिया गया। मामले की अगली सुनवाई सोमवार (16 फ़रवरी) को होगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
O Romeo के 7 सबसे अमीर स्टार, शाहिद कपूर या तृप्ति डिमरी किसके पास ज्यादा दौलत?
Recommended image2
'लाइन पर आ जाओ, वरना…’ रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी को मिली खौफनाक धमकी, वायरल हुआ वॉइस नोट
Recommended image3
Rajkumar Hirani अब हीरो- हीरोइन की जरुरत नहीं, AI टेक्नीक से बना रहे फिल्म?
Recommended image4
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case में बड़ा ट्विस्ट! क्या आधा कर्ज चुका दिया है कॉमेडियन ने?
Recommended image5
Border 3 में सनी देओल होंगे या नहीं? प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने किया बड़ा खुलासा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved