- Home
- Entertainment
- Rajpal Yadav की 128 मिनट की वो फिल्म, जिसने पहुंचा दिया जेल, जानिए मुफ्त में कहां देखें?
Rajpal Yadav की 128 मिनट की वो फिल्म, जिसने पहुंचा दिया जेल, जानिए मुफ्त में कहां देखें?
Rajpal Yadav Tihar jail surrender case: एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों अपने चेक बाउंस केस की वजह से चर्चा में हैं। मामला 9 करोड़ रुपए की उधारी और बतौर डायरेक्टर राजपाल यादव की पहली फिल्म से जुड़ा हुआ है। जानिए इस फिल्म के बारे में सबकुछ...

राजपाल यादव की कौन-सी फिल्म बनी उनके गले की हड्डी?
राजपाल यादव की जो फिल्म उनके गले की हड्डी बन गई, वह है 'अता पता लापता'। यह फिल्म 2 नवम्बर 2012 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन खुद राजपाल यादव ने किया है और उनकी पत्नी राधा यादव ने अपने होम बैनर श्री नौरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया था।
'अता पता लापता' के स्टार कास्ट में कौन-कौन?
128 मिनट की फिल्म 'अता पता लापता' में राजपाल यादव का लीड रोल था। इस फिल्म में उनके अलावा असरानी, आशुतोष राणा, मनोज जोशी, दारा सिंह, विक्रम गोखले, विजय राज, सत्यदेव दुबे, अमित बहल, ओम पुरी, मुकेश भट्ट, मुश्ताक खान, रज्जाक खान, शरत सक्सेना और विवेक शौक जैसे कलाकारों ने अहम् रोल निभाया था।
यह भी पढ़ें : Rajpal Yadav की पहली पत्नी को क्या हुआ था, दोनों की बेटी अब कहां और क्या कर रही?
राजपाल यादव ने फिल्म बनाने के लिए लिया था कर्ज
राजपाल यादव ने 'अता पता लापता' बनाने के लिए 2010 में दिल्ली बेस्ड कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए उधार लिए थे। लेकिन फिल्म डिजास्टर रही और राजपाल यादव वह रकम चुकाने में फेल रहे। नतीजतन ने कंपनी ने राजपाल यादव पर केस कर दिया।
2018 में ठहराया गया था राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा को दोषी
2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंस एक्ट के सेक्शन 138 के तहत दोषी ठहराया। शिकायतकर्ता को दिए उनके 7 चेक बाउंस होने के बाद उन्हें 6 महीने सिंपल जेल की सजा सुनाई। 2019 में सेशन कोर्ट ने सजा बरकरार रखी तो यादव हाई कोट पहुंचे। 2024 में हाई कोर्ट ने सजा सस्पेंड कर उन्हें कुछ समय की राहत दी और निर्देश दिए कि वे बकाया रकम चुकाने के लिए ईमानदार और असली कदम उठाएं, जो तब तक बढ़कर 9 करोड़ रुपए हो गई थी। जब राजपाल यादव रकम चुकाने में फेल रहे तो 2 फ़रवरी 2026 को हाई कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया और उन्होंने इस आदेश का पालन करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।
यह भी पढ़ें : Rajpal Yadav Cheque Bounce Case में गए तिहाड़ जेल, अब पत्नी राधा यादव ने किया यह खुलासा!
'अता पता लापता' का बॉक्स ऑफिस पर हाल कैसा रहा था?
2 नवम्बर 2012 को रिलीज हुई 'अता पता लापता' का बजट लगभग 11 करोड़ रुपए बताया जाता है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस फिल्म ने पहले दिन 5 लाख रुपए कमाए थे, जबकि लाइफटाइम यह 25.10 लाख रुपए पर सिमट गई थी। दुनियाभर में भी यह फिल्म सिर्फ 42.17 लाख रुपए ही कमा पाई थी। इस फिल्म को मुफ्त में यूट्यूब पर देखा जा सकता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।