Sunny Deol And This Family Educational Qualification: सनी देओल अपनी फिल्म जाट को लेकर जबरदस्त लाइमलाइट में बने हुए। उनकी जाट बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। इसी बीच आपको सनी और उनके परिवार की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं।
सनी देओल की फिल्म जाट बॉक्स ऑफिस पर अभी भी दम दिखा रही है। हालांकि, फिल्म की कमाई में अब कमी नजर आ रही है। फिर भी जाट ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। इसी बीच आपको सनी और उनके पैमिली मेंबर्स की एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं। आइए, जानते है सनी के परिवार में कौन कितनी पढ़ा-लिखा है…
210
सनी देओल ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के सेक्रेड हार्ट ब्वॉज हाईस्कूल से की। बाद में मुंबई के ही रामनिरंजन आनंदीलाल पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की। कॉलेज के बाद उन्होंने थिएटर की पढ़ाई की।
310
बॉबी देओल ने अपनी स्कूली शिक्षा मेयो कॉलेज, अजमेर से पूरी की, जो एक पॉपुलर बोर्डिंग स्कूल है। इसके बाद उन्होंने मुंबई में रामनिरंजन आनंदीलाल पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया।
बात सनी देओल की पत्नी पूजा देओल के एजुकेसन की करें तो वे लंदन में रही और उन्होंने वहीं से ग्रेजुएशन किया है।
510
सनी देओल के बेटे करन देओल ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के इकोले मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल से पूरी की। बाद में उन्होंने न्यूयॉर्क के स्टेला एडलर एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली।
610
सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल ने भी बड़े भाई यानी करन के साथ इकोले मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल से पढ़ाई की। बाद में उन्होंने ग्रेजुएशन किया।
710
सनी देओल की बहू दृशा आचार्य ने दुबई के जुमेराह कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके बाद कनाडा के टोरंटो स्थित योर्क यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई की थी। वे टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की एक्सपर्ट हैं।
810
सनी देओल की सौतेली बहन ईशा ने जमनाबाई नरसी स्कूल में पढ़ाई की। फिर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और मीडिया आर्ट्स और कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में मास्टर्स डिग्री हासिल की। उन्होंने अपनी मां हेमा मालिनी से क्लासिकल डांस सीखा।
910
सनी देओल की दूसरी सौतेली बहन अहाना ने मिठीबाई कॉलेज ग्रेजुएशन किया है। अहाना लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।
1010
बात सनी देओल के पापा धर्मेंद्र के एजुकेशन की करें तो उन्होंने पंजाब के फगवाड़ा शहर के आर्य हाई स्कूल और रामगढ़िया स्कूल से 10वीं तक की शिक्षा प्राप्त की है।