क्या है अजय देवगन का असली नाम, आखिर क्यों पड़ी इसे बदलने की ज़रुरत?

Published : Apr 24, 2025, 11:57 PM IST

दुनिया जिन्हें अजय देवगन के नाम से जानती है, वे अपनी नई फिल्म 'रेड 2' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी। खैर, क्या आप जानते हैं कि अजय देवगन का असली नाम क्या है और उन्हें इसे बदलने की जरूरत क्यों पड़ी। जानिए पूरी कहानी...

PREV
15

अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 नई दिल्ली में हुआ था। वे जाने-माने स्टंट डायरेक्टर वीरू देवगन के बेटे हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके पेरेंट्स ने उन्हें अजय नाम नहीं दिया था।

25

अजय जब पैदा हुए तो उनके पैरेंट्स ने उनका नाम विशाल देवगन रखा था। उनके स्कूल-कॉलेज के सर्टिफिकेट्स में आप उनका यही नाम देख सकते हैं। यहां तक कि उनके आधार और पासपोर्ट पर भी यही नाम आपको देखने को मिलेगा।

35

अब सवाल उठता है कि जब सुपरस्टार का आधिकारिक नाम विशाल देवगन हैं तो वे अजय देवगन कैसे बने। खुद अजय ने इसकी वजह रजत शर्मा के पॉपुलर शो 'आप की अदालत' में बताई थी।

45

अजय ने आपकी अदालत में बताया था कि अपना नाम बदलने के पीछे की ओई खास वजह नहीं थी। उनके मुताबिक़, जब वे डेब्यू कर रहे थे, तब दो-तीन अन्य विशाल नाम के एक्टर भी डेब्यू कर रहे थे। इसी कन्फ्यूजन से बचने के लिए उन्होंने अपना नाम विशाल से अजय रख लिया।

55

अजय देवगन ने फिल्म 'फूल और कांटे' से डेब्यू किया था, जो 22 नवंबर 1991 को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन कुक्कू कोहली ने किया था। इस सुपरहिट फिल्म में अजय देवगन के अलावा मधु, अमरीश पुरी और अरुणा ईरानी जैसे कलाकार भी नज़र आए थे।

Read more Photos on

Recommended Stories