फिल्मों में वकीलों के किरदार हमेशा से दर्शकों को आकर्षित करते रहे हैं। सनी देओल से लेकर अमिताभ बच्चन तक, कई कलाकारों ने इस भूमिका को अमर बना दिया है। आइए देखें कुछ यादगार वकीली किरदारों पर एक नज़र।
अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 भी थिएटर में जमी हुई है। इसमें एक्टर ने वकील सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है। वैसे सनी देओल का दामिनी में वकील गोविंद का किरदार आइडल माना जाता है। यहां हम उन एक्टर के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने लॉयर के किरदार को अमर कर दिया ।
29
पिंक मूवी में अमिताभ बच्चन ने लॉयर का जोरदार किरदार निभाया था। इसमें उन्होंने लड़कियों की मर्जी के बगैर संबंध बनाने पर जोरदार अंदाज में दलीलें पेश की थी। इस रोल में उनकी खूब तारीफ हुई थी।
39
अक्षय कुमार जॉली एलएलबी और हालिया रिलीज केसरी चैप्टर 2 में वकील सी शंकरन का किरदार निभाया है। इसमें उनकी खूब तारीफें हो रही हैं।