Jacqueline Fernandez Affair List: जैकलीन फर्नांडिस 40 साल की हो गई हैं। उन्होंने साल 2009 में फिल्म 'अलादीन' से डेब्यू किया था। इतने सालों में जैकलीन का नाम कई सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है। ऐसे में आइए देखते हैं उनके अफेयर की पूरी लिस्ट..
जैकलीन फर्नांडिस का सबसे पहले दिल बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा पर आया था। दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में थे, लेकिन जब जैकलीन ने बॉलीवुड में कदम रखा, तो उनके रास्ते अलग हो गए। जैकलीन ने कभी प्रिंस के साथ अफेयर की बात को स्वीकार नहीं किया।
25
साजिद खान
इसके बाद जैकलीन फर्नांडिस, बॉलीवुड प्रोड्यूसर साजिद खान को डेट करने लगीं। दोनों अक्सर हर इवेंट्स में साथ नजर आते थे। इस दौरान उन्होंने साजिद की फिल्म 'हाउसफुल' और 'हाउसफुल 2' में काम भी किया, लेकिन फिर अचानक उनके अलग होने की खबरें सामने आने लगी थीं।
35
सलमान खान
जैकलीन फर्नांडीज बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को भी डेट कर चुकी हैं। दोनों को साथ में कई फिल्मों में काम भी किया, लेकिन फिर कुछ समय बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। हालांकि, ब्रेकअप के बाद भी दोनों की दोस्ती काफी मजबूत है।
45
सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों ने ए जैंटलमैन' में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर वो काफी करीब आ गए थे, लेकिन फिर फिल्म की शूटिंग के खत्म होते-होते दोनों के रास्ते भी अलग हो गए थे।
55
सुकेश चंद्रशेखर
इसके बाद जैकलीन का नाम महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा। दोनों का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा। सोशल मीडिया पर दोनों की कई इंटीमेट फोटोज भी खूब वायरल हुई थीं। हालांकि, इन फोटोज और डेटिंग की खबरों पर जैकलीन ने हमेशा चुप्पी साधे रखी।